Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
    झारखंड

    राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

    shivam kumarBy shivam kumarMay 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि राजभवन की ओर से सभी कुलपतियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि प्रोफेसर समय पर उपस्थित रहें और नियमित कक्षाएं लें। इस व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी कुलपतियों को सौंपी गई है।

    राज्यपाल ने यह भी जानकारी दी कि जेपीएससी को प्रोफेसर नियुक्ति के लिए पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के छात्रों की शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया, जिसमें छात्रों ने बताया था कि स्थायी प्रोफेसर नियमित क्लास नहीं लेते। इसके बाद राजभवन ने आदेश दिया कि शैक्षणिक कैलेंडर को सख्ती से लागू किया जाए। गंगवार ने बताया कि राज्य के विश्वविद्यालयों में 40 से 50 फीसदी तक शिक्षक पद खाली हैं। करीब 2,420 सहायक प्रोफेसर की भर्ती की आवश्यकता है।

    राज्यपाल ने कहा कि झारखंड में आर्थिक विकास की बड़ी संभावनाएं हैं, लेकिन राज्य अभी भी इस दिशा में पीछे है। उन्होंने कहा, ह्लजब झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा, तभी सही मायनों में विकास माना जाएगा।ह्व उन्होंने देवघर के बाबाधाम को काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विकसित करने की बात कही और राज्य के पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।

    अपने कार्यशैली पर बोलते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह जनसंपर्क को प्राथमिकता देते हैं और आम लोगों की समस्याएं सुनने के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें ह्यपीपुल गवर्नरह्ण कहने लगे हैं। उन्होंने कहा कि वह दलीय राजनीति से दूर रहकर संवैधानिक दायित्वों का पालन कर रहे हैं और केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

    ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया
    ऑपरेशन सिंदूर पर राज्यपाल ने कहा कि, देश की जनता को ऐसे ही कड़े कदम की उम्मीद थी। भारत ने पहलगाम हमले के बाद आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमला किया है, जो सराहनीय है। हमें अपने वीर जवानों के शौर्य पर गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके थे कि आतंकियों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।ह्व उन्होंने आगे कहा, ह्लभारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़े तो हम छोड़ते नहीं। यह वीरों की भूमि है और हर नागरिक को आतंकवाद के खिलाफ सेना के साथ खड़ा रहना चाहिए।ह्व

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान पर बरपा एस-400 और हार्पी का कहर, लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह
    Next Article पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
    shivam kumar

      Related Posts

      800 करोड़ का जीएसटी स्कैम: झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर इडी की रेड

      May 8, 2025

      पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक स्थगित, अब नहीं आएंगे अमित शाह

      May 8, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर के बाद रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा चाक चौबंद, स्निफर डॉग की ली जा रही है मदद

      May 8, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
      • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
      • देशभर में एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी एसएलपीसी जांच, तैनात किए जा रहे एयर मार्शल
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version