Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    देश

    भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

    shivam kumarBy shivam kumarMay 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पहलगाम अटैक से पहले गयी थी पाकिस्तान और चीन, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा
    चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने हिसार की रहने वाली ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। 34 साल की ज्योति पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को संवेदनशील जानकारी देने और आॅनलाइन पाकिस्तान समर्थक सामग्री वायरल करने का आरोप है। कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि ज्योति चार बार पाकिस्तान गयी और एक पाकिस्तानी एजेंट के साथ बाली भी गयी थी। जिसके साथ उसका प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार, ज्योति ने 2023 में नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में पाकिस्तानी खुफिया एजेंट एहसान-उर-रहीम से मुलाकात करने की बात स्वीकार की है। जिसे बाद में निष्कासित कर दिया गया था।

    भारत-पाक तनाव के बीच दुश्मन देश के संपर्क में थी ज्योति
    एसपी हिसार शशांक कुमार सावन ने ज्योति मल्होत्रा को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किये। वह कहते हैं कि आधुनिक युद्ध केवल सीमा पर ही नहीं लड़े जाते। पीआइओ कुछ सोशल मीडिया प्रभावशाली लोगों की भर्ती करने की कोशिश कर रहे हैं, और वे इसका इस्तेमाल अपने नरेटिव को आगे बढ़ाने के लिए करते हैं। हमें केंद्रीय एजेंसियों से इनपुट मिले और हमने ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया। वह कई बार पाकिस्तान और एक बार चीन जा चुकी थी। वह पीआइओ के संपर्क में थी। हमने उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। हम उसके वित्तीय विवरणों का विश्लेषण कर रहे हैं। भारत-पाक तनाव के दौरान वह पीआइओ के संपर्क में थी। उसकी यात्रा के विवरण उसकी कुल आय को झुठला रहे हैं।

    आइएसआइ के गुर्गों के नंबर कैसे करती थी सेव?
    दरअसल ज्योति मल्होत्रा एक यूट्यूब चैनल चलाती है। इसके 3.2 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। वह कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी लोकप्रिय है। कई प्लैटफॉर्म पर इसकी बड़ी संख्या में फॉलोइंग है। ज्योति ने फर्जी आइडी के तहत आइएसआइ के गुर्गों के नंबर छिपाये थे पुलिस ने कहा कि ज्योति ने व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तानी खुफिया गुर्गों के साथ एन्क्रिप्टेड संपर्क बनाये रखा। उनके नंबरों को जट रंधावा जैसे झूठे नामों से सेव किया। ज्योति ज्यादातर नयी दिल्ली में रहती थी।

    शाकिर-राणा शाहबाज नाम के दो हैंडलर से मिली थी ज्योति
    डीएसपी कमलजीत सिंह के अनुसार, ज्योति ने माना कि उसने 2023 में नयी दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग में पाकिस्तानी खुफिया एजेंट एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से मुलाकात की थी। दानिश को 13 मई को निष्कासित कर दिया गया था। उस पर आरोप है कि उसने ज्योति के वीजा को बढ़ाने में मदद की और उसे शाकिर और राणा शाहबाज नाम के दो हैंडलर से मिलवाया। पुलिस ने ज्योति का फोन, लैपटॉप और अन्य डिवाइस जब्त कर लिये हैं। इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। बैंक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है ताकि जासूसी से जुड़े संभावित वित्तीय लेनदेन का पता लगाया जा सके। इस मामले में हिसार में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3 और 5 और बीएनएस की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पंजाब-हरियाणा में जासूसी से जुड़ी सातवीं गिरफ्तारी
    7 मई के बाद से हरियाणा और पंजाब में यह जासूसी से जुड़ी सातवीं गिरफ्तारी है। 11 मई को पंजाब पुलिस ने मलेरकोटला से दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनका संबंध पाकिस्तानी अधिकारी दानिश से था। हरियाणा पुलिस ने 13 मई को यूपी के कैराना के रहने वाले नौमान इलाही को गिरफ्तार किया। इसके बाद 15 मई को कैथल के छात्र देवेंद्र सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर पाकिस्तानी हैंडलर को जानकारी देने का आरोप है। ढिल्लो एमए का छात्र है। आरोप है कि करतारपुर कॉरिडोर के जरिए गुरुद्वारा दरबार साहिब की यात्रा के दौरान उसे भर्ती किया गया था। 7 और 14 मई को बठिंडा सैन्य स्टेशन के अंदर काम करने वाले दो अन्य लोगों को भी इसी तरह के संदेह में पकड़ा गया था। पुलिस को एक संदिग्ध के फोन से संदिग्ध डेटा मिला है, लेकिन उनकी भूमिका की अभी भी जांच चल रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    Next Article मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    shivam kumar

      Related Posts

      स्कूलों और कॉलेजों में योग को पाठ्यक्रम से जोड़ने की दिशा में काम करेगी सरकार : सम्राट चौधरी

      June 21, 2026

      गोवा अवैध खनन मामले में इडी की बड़ी कार्रवाई, 1,023.85 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

      June 21, 2026

      कोसी नदी का रौद्र रूप: जलस्तर में भारी उछाल, बराज के 8 फाटक खोले गए

      June 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नारा लगाने को लेकर तकरार: मोरहाबादी मैदान में आमने-सामने आए इरफान अंसारी और सीपी सिंह
      • स्कूलों और कॉलेजों में योग को पाठ्यक्रम से जोड़ने की दिशा में काम करेगी सरकार : सम्राट चौधरी
      • घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी ने लगाई छलांग
      • इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली-बुमराह की वापसी
      • कायरन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version