Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक पर भड़के पाक पीएम शाहबाज शरीफ, कहा- “भारत को भुगतने होंगे नतीजे”
    दुनिया

    भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक पर भड़के पाक पीएम शाहबाज शरीफ, कहा- “भारत को भुगतने होंगे नतीजे”

    shivam kumarBy shivam kumarMay 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भारत द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक के बाद बुधवार रात राष्ट्र को संबोधित करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने “कायरता पूर्ण हमला” करके पाकिस्तान की संप्रभुता को ललकारा है और उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

    पाकिस्तानी अख़बार डॉन के मुताबिक, पीएम शरीफ ने कहा, “शायद भारत को लगा कि हम पीछे हट जाएंगे, लेकिन वह भूल गया कि यह एक बहादुर राष्ट्र है, जो हर चुनौती का डटकर सामना करना जानता है।”

    उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की ओर से किए गए इस हमले में 31 निर्दोष नागरिक मारे गए और 57 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने भावुक स्वर में बताया कि इस हमले में एक सात वर्षीय बालक इर्तज़ा अब्बास की भी मृत्यु हुई, जिसकी नमाज़-ए-जनाज़ा में उन्होंने खुद शिरकत की।

    शरीफ ने चेतावनी देते हुए कहा, “भारत को हमारे निर्दोष नागरिकों के बहाए गए खून के हर एक बूंद का हिसाब देना होगा। पाकिस्तान शांतिप्रिय राष्ट्र है, लेकिन यदि कोई हमारे आत्मसम्मान को ललकारता है, तो उसे करारा जवाब देने की हमारी क्षमता पर संदेह नहीं होना चाहिए।”

    उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाएं पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी प्रकार की आक्रामकता का जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि “पूरा पाकिस्तान अपने जांबाज सैनिकों के साथ खड़ा है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना-चांदी के बढ़े भाव
    Next Article सिस्टीन चैपल से निकला काला धुआं, अब तक नहीं चुना गया नया पोप
    shivam kumar

      Related Posts

      गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका

      June 4, 2025

      अमेरिका में जहरीले फंगस की तस्करी के आरोप में चीन की वैज्ञानिक गिरफ्तार

      June 4, 2025

      दक्षिण कोरिया ने ली जे-म्योंग पर जताया भरोसा, राष्ट्रपति निर्वाचित

      June 4, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version