रांची। रांची जिले के तीन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला प्रशासनिक कारणों एवं कुशल कार्य संचालन के लिए तत्काल प्रभाव से किया है। जारी आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश पुलिस उप-महानिरीक्षक सह-वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है। सभी को तत्‍काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

इनका हुआ स्थानांतरण
पु०नि० सुशील कुमार पूर्व में सह-थाना प्रभारी, कांके थे, जिन्हें अब पुलिस केन्द्र में भेजा गया है।
पु०नि० प्रकाश रजक पूर्व में तमाड़ अंचल में कार्यरत थे, उन्हें थाना प्रभारी, कांके के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पु०नि० रणविजय शर्मा पूर्व में पुलिस केन्द्र, रांची में थे। अब उन्हें तमाड़ अंचल भेजा गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version