आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने रविवार कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 6 मई को रांची में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली सिर्फ कार्यक्रम नहीं एक ़संकल्प होगा। संविधान बचाओ रैली स्वाभिमान की लड़ाई है, संविधान सिर्फ कागज और डायरी में बंद करने वाली चीज नहीं है, देश में संविधान है तो हम सब हैं, संविधान नहीं रहेगा तो हम सामाजिक न्याय का हिस्सा नहीं बन पायेंगे और न ही हम सुरक्षित रह पायेंगे। संविधान हमें बोलने, रहने और राष्ट्र हित में कुछ करने की आजादी देती है।

उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ रैली में शिरकत करने आधी आबादी को अधिकार दिलवाने की बात कहने वाली नेत्री अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षत अलका लांबा 05 मई को रांची पहुंच रही हैं। राज्य भर से महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता भारी संख्या में रैली में शामिल होंगी। रैली संबंधित सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से पिंकी सिंह, पार्वती सिंह, नीतू देवी, शाहनाज खातून, सीमा साहू, अनिता सहाय आदि शामिल थीं।

 

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version