Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी
    दुनिया

    नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी

    shivam kumarBy shivam kumarMay 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल और चीन के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी की जा रही है। इसके लिए चीन की जनमुक्ति सेना का एक प्रतिनिधिमंडल नेपाल आया है। इस वर्ष यह संयुक्त सैन्य अभ्यास नेपाल में ही होना है।

    चीन की जनमुक्ति सेना के झिंजियांग (XinJiang) मिलिट्री कमांड का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार से नेपाली सेना के साथ इस वर्ष होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी के लिए आयोजित सम्मेलन में सहभागी हो रहा है। नेपाल और चीन के बीच सागरमाथा फ्रेंडशीप 2025 नाम से संयुक्त सैन्य अभ्यास होना है। यह दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का पांचवा संस्करण है। 2017 से शुरू हुआ यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 2019 तक लगातार चला लेकिन कोरोना महामारी की वजह से 2020 से 2023 तक नहीं हो पाया। पिछले वर्ष यह चीन में हुआ था। इस वर्ष यह नेपाल में होना तय हुआ है। इसकी तैयारी को लेकर नेपाली सेना के मुख्यालय में बुधवार से दो दिनों के लिए इनीशियल प्लानिंग कॉन्फ्रेंस हो रही है। इसमें सैन्य अभ्यास के स्थान और तिथि के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

    नेपाली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल गौरव के सी ने बताया कि संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान एंटी टेररिस्ट अभियान का अभ्यास मुख्य रूप से किया जाएगा। इसके अलावा विपद व्यवस्थापन का अभ्यास भी किया जाना तय हुआ है।

    पिछले वर्ष चीन के छंगदू शहर में हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान भी आतंकवाद विरोधी अभियानों के विषय के तहत हुआ था। इनमें हल्के हथियारों का इस्तेमाल, आतंकवाद विरोधी समूह की रणनीति, ड्रोन संचालन, आपातकालीन बचाव अभ्यास शामिल था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleन्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज से
    Next Article बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा
    shivam kumar

      Related Posts

      बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा

      May 28, 2025

      न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज से

      May 28, 2025

      बांग्लादेश में सरकारी सेवा अध्यादेश का विरोध, ढाका में सचिवालय की सुरक्षा बढ़ाई गई

      May 27, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version