रांची। झारखंड सचिवालय सेवा के अधिकारी और तत्कालीन सहायक प्रशाखा पदाधिकारी प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची रेणु पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रेणु पांडेय वर्तमान में पदस्थापना की प्रतीक्षा में थीं। उनके विरूद्ध प्रमंडलीय आयुक्त रांची कार्यालय की ओर से पत्र व टिप्पणी कार्मिक विभाग को लिखी गयी है। आयुक्त कार्यालय ने उनकी सेवा भी 12 नवंबर 2024 को वापस कर दिया था, उसके बाद उन्होंने कार्मिक विभाग में योगदान किया है। तब से वे पदस्थापन की प्रतीक्षा में थीं। इस बीच विभाग ने उन्हें राज्यपाल सचिवालय में पदस्थापन के लिए फाइल बढ़ायी। लेकिन इस बीच प्रमंडलीय आयुक्त की टिप्पणी की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। अब कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।
सचिवालय सेवा की रेणु पांडेय निलंबित, आदेश जारी
Related Posts
Add A Comment