Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जाएंगे पुंछ, गोलाबारी से प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात
    देश

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जाएंगे पुंछ, गोलाबारी से प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

    shivam kumarBy shivam kumarMay 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान आज पुंछ जाएंगे। सुबह लगभग 11 बजे पुंछ पहुंचने के बाद शाह पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित सिंह सभा गुरुद्वारा जाने के साथ डाक बंगला में प्रभावितों से साथ मिलेंगे। वह पाकिस्तान की गोलाबारी में मारे गए लोगों के स्वजनों को नियुक्ति पत्र भी सौंप सकते हैं। इसके बाद गृहमंत्री बीएसएफ के टेक्टिकल मुख्यालय में जवानों से बातचीत कर उनका मनोबल भी बढ़ाएंगे।

    इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार देरशाम को शाह दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे। उनका जम्मू के तकनीकी हवाई अड्डे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा व पार्टी के अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। यहां से गृहमंत्री उपराज्यपाल के साथ एकीकृत मुख्यालय की बैठक में हिस्सा लेने के लिए राजभवन रवाना हुए।

    गृहमंत्री शाह ने जम्मू राजभवन में एकीकृत मुख्यालय की बैठक में जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य का जायजा लिया। इसमें अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा, आतंकरोधी अभियान, भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा हुई। बैठक में अमरनाथ यात्रा भयमुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए तैयार किए गए प्लान पर विस्तृत चर्चा हुई। यात्रा मार्ग पर सुरक्षाबलों की तैनाती, सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय, खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान और मजबूत सुरक्षा ग्रिड बनाने को कहा गया। गृहमंत्री ने सीमापार से घुसपैठ की हर कोशिश को विफल करने को कहा।

    बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, बीएसएफ डीजी दलजीत चौधरी, सीआरपीएफ व खुफिया एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ में पत्नी संग की पूजा-अर्चना
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
    shivam kumar

      Related Posts

      भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

      May 31, 2025

      कर्नाटक के कई जिलों में लोकायुक्त की छापेमारी

      May 31, 2025

      भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज जयपुर में तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व

      May 31, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल
      • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
      • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
      • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
      • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version