Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
    झारखंड

    जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग

    shivam kumarBy shivam kumarMay 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार देर रात मऊभंडार ओपी पुलिस ने जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह उर्फ टिंकू सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह को एक बिल्डर की शिकायत पर हिरासत में लिया गया है। इसके बाद देर रात विधायक सरयू राय अपने समर्थकों के साथ थाना पहुंच गए।इससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, घाटशिला के एक स्थानीय बिल्डर ने मऊभंडार ओपी में कर्ण सिंह और हरप्रीत सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया।

    घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय सक्रिय हो गए। उन्होंने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही घाटशिला के स्थानीय विधायक और राज्य शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से भी हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

    गुरुवार की सुबह विधायक सरयू राय घाटशिला थाना पहुंचे और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे मनमानी करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।

    इधर, कर्ण सिंह के हिरासत के विरोध में सुबह से ही बड़ी संख्या में समर्थक थाना परिसर के बाहर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता और आरोपियों के बीच सुलहनामा को लेकर बातचीत भी जारी है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार कर्ण सिंह पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे इस मामले को लेकर जनभावनाएं दो भागों में बंटी हुई हैं। एक ओर जहां कुछ लोग गिरफ्तारी को न्यायोचित ठहरा रहे हैं, वहीं समर्थकों का कहना है कि यह राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। पुलिस प्रशासन फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटा है और आगे की कार्रवाई शिकायतकर्ता और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
    Next Article भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
    shivam kumar

      Related Posts

      विधायक ने किया पुस्तक का लोकार्पण

      October 16, 2025

      गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी पारा शिक्षक रांची रेफर

      October 16, 2025

      झारखंड में अपराधियों का तांडव, पुलिस बनी है मूकदर्शक : बाबूलाल

      October 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधायक ने किया पुस्तक का लोकार्पण
      • गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी पारा शिक्षक रांची रेफर
      • पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने 48 घंटे के अस्थायी संघर्षविराम पर जताई सहमति
      • झारखंड में अपराधियों का तांडव, पुलिस बनी है मूकदर्शक : बाबूलाल
      • बिहार विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने जारी की 12 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version