नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में रविवार को जनजातीय समाज का भव्य सांस्कृतिक समागम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और पारंपरिक समूह शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भी शामिल होने की संभावना है। जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा आयोजित इस समागम का उद्देश्य जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान, एकता और जागरूकता को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में जनजातीय विरासत के संरक्षण, सामाजिक भागीदारी और वर्तमान समय में समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और उसकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने का प्रयास है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version