पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूइलाडुंगरी स्थित साईं मोटर्स के सेल-पर्चेस परिसर में गुरुवार तड़के अचानक एक कार में आग लग जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना गोलमुरी थाना और दमकल विभाग को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का अधिकाश हिस्सा जल चुकी थी। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version