पलामू: रविवार को मेदिनीनगर स्थित योद्ध सिंह नामधारी महिला कॉलेज में NEET UG परीक्षा के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रश्न-पत्र लगभग एक घंटे देरी से दिया गया, जिससे परीक्षा प्रभावित हुई। इस देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने परीक्षा केंद्र परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

अभ्यर्थियों का कहना है कि देरी के कारण न सिर्फ उनका कीमती समय बर्बाद हुआ, बल्कि मानसिक दबाव भी बढ़ा। कई छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए केंद्र प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को समझाने और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल प्रश्न-पत्र विलंब के कारणों का अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि, प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पलामू जिले के इस परीक्षा केंद्र पर हुई गड़बड़ी ने छात्रों व अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version