नयी दिल्ली: बेनामी संपत्ति मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को लालू की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की कुछ संपत्तियों को आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति के अंतर्गत अटैच किया है। अटैच की गयीं संपत्तियों में मीसा के पति शैलेश कुमार की प्रॉपर्टी भी शामिल है।
बता दें कि अटैच्ड संपत्ति को न बेचा जा सकता है, ना ही किराये पर दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि मीसा, तेजस्वी और शैलेश पर यह कार्रवाई ‘वित्तीय अनियमितताओं’ के आरोपों को लेकर की गयी है।
गौरतलब है कि बेनामी संपत्ति मामले में फंसी मीसा भारती समन जारी किये जाने के बावजूद दो बार आयकर विभाग के सामने हाजिर नहीं हुईं थीं। आयकर विभाग ने दो बार मीसा भारती और उनके पति शैलेश के खिलाफ समन जारी किया था। अब मीसा, तेजस्वी और शैलेश को यह साबित करना होगा कि उनकी अटैच की गयीं संपत्तियां वैध तरीके से खरीदी गयीं हैं।
आयकर विभाग ने मीसा को 6 जून और 12 जून को पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन मीसा दोनों ही बार पेश नहीं हुईं थीं। लालू प्रसाद और उनके परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले लालू के बेटे और मंत्री तेज प्रताप यादव के पेट्रोल पंप का लाइसेंस भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने रद्द कर दिया था। हालांकि बाद में एक स्थानीय अदालत ने इस फैसले पर स्टे दे दिया था। तेज प्रताप को गलत तरीके से लाइसेंस लेने के आरोपों के बाद नोटिस जारी किया गया था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

