Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»हॉकी»खेल मंत्री ने लिखा पीएम को पत्र, ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग
    हॉकी

    खेल मंत्री ने लिखा पीएम को पत्र, ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 7, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी रहे मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग की है। खेल मंत्री ने कहा कि इस महान खिलाड़ी को यह सम्मान दिया जाना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गोयल ने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री को ही आखिरी फैसला लेना है।”

    गोयल ने कहा कि ध्यान चंद को भारत रत्न दिए जाने से न सिर्फ भारतीय हॉकी बल्कि अन्य खेलों को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। यह पहला मौका नहीं है जब खेल मंत्रालय ने ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग की है। इससे पहले 2013 में यूपीए सरकार के दौरान भी खेल मंत्रालय ने यह मांग की थी। हालांकि उस साल क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को उनके अंतररराष्ट्रीय करियर से संन्यास लेने वाले दिन ही भारत रत्न देने की घोषणा की गई थी।

    ध्यानचंद ने तीन ओलंपिक (1928, 1932, 1936) में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी मृत्यु 1979 में हुई थी। जब गोयल से यह पूछा गया कि ध्यानचंद को तेंदुलकर से पहले भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया तो उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे पर नहीं जाना चाहते क्योंकि इस महान हस्ती से जुड़े इस सवाल पर कोई टिप्पणी करना सही है। उन्होंने कहा कि आप ध्यानचंद की तुलना किसी अवार्ड से नहीं कर सकते। वह इन सब से परे हैं।

    गौरतलब है कि ध्यानचंद के पुत्र अशोक कुमार और अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वर्षों से हॉकी के हीरो को भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं। पिछले साल इस मांग को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान अशोक कुमार, अजीत पाल सिंह, जफर इकबाल, दिलीप तिर्की के अलावा सौ से अधिक खिलाड़ी धरने पर भी बैठे थे। 2011 में भी 82 सांसदों ने ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग की थी। भारतीय हॉकी को अलग पहचान दिलाने वाले ध्यानचंद को जन्म 29 अगस्त को हुआ था और इस दिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व अभिनेत्री और कथित पति भगोड़ा घोषित, संपत्ति जप्ती के निर्देश
    Next Article हिंदू सेना कार्यकर्ताओं का सीताराम येचुरी पर हमला, पुलिस ने हिरासत में लिया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    वीरांगना की धरती पर हॉकी का संग्राम 17 से 22 जुलाई तक

    June 26, 2025

    एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

    June 10, 2025

    हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का चेन्नई में 18 जून से होगा आगाज, 27 तक होंगे मुकाबले

    May 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
    • हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
    • शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं
    • राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम
    • जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version