Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पूर्व अभिनेत्री और कथित पति भगोड़ा घोषित, संपत्ति जप्ती के निर्देश
    Top Story

    पूर्व अभिनेत्री और कथित पति भगोड़ा घोषित, संपत्ति जप्ती के निर्देश

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 7, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ” मुंबई ठाणे सेशन कोर्ट ने ममता कुलकर्णी और उनके कथित पति विक्की गोस्वामी को 2000 करोड़ रुपये के ‘इफेड्रिन ड्रग्स’ मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने उनकी संपत्ति जब्त करने के निर्देश भी दिए हैं।”

    एनडीपीएस अदालत के न्यायाधीश एच एम पटवर्धन ने आदेश में कहा, ‘यह घोषणा की जाती है कि विक्की गोस्वामी और ममता कुलकर्णी भगोड़ा हैं। आरोपितों की अचल संपत्ति जब्त की जाए।’

    आदेश के बाद विशेष लोक अभियोजक शिशिर हीरे ने पत्रकारों को बताया, ‘अब कानून लागू करने वाली एजेंसियों को काम करना है और पुलिस को रिपोर्ट 30 दिनों में दायर करनी होगी। इसमें पुलिस को आरोपितों की संपत्ति जब्त करने का अधिकार है। पुलिस आरोपितों के अंतिम ज्ञात पते पर वारंट भी जारी कर सकती है।’मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 जुलाई तय की गई है।
    दरअसल, साल 2016 में ठाणे पुलिस द्वारा धरे गए दो ड्रग डीलरों की सूचना पर पुलिस ने सोलापुर के एवोन लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर छापा मारा था।
    इस छापे में पुलिस ने 2000 करोड़ के इफेड्रिन ड्रग्स बरामद किए थे जिसके तार केन्या तक जुड़े थे। ममता कुलकर्णी के कथित पति विक्की गोस्वामी का नाम भी इस केस से जुड़ा था। इसमें अब तक एक पूर्व विधायक के बेटे किशोर राठौड़ समेत 16 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
    2014 में भी केन्याई अधिकारियों ने विक्की और ममता को ड्रग्स तस्करी के आरोप में हिरासत में लिया था। विक्की को संयुक्त अरब अमीरात द्वारा 1997 में ड्रग तस्करी में 25 साल कैद हो गई थी, लेकिन अच्छे व्यवहार के कारण 2012 में रिहा कर दिया गया।
    विक्की ने 2013 में ममता से शादी की और दोनों अब केन्या के मोम्बासा में रहते हैं। दोनों व्यापार में साझीदार भी बताए जाते हैँ। बाद में ममता ने शादी वाली बात झुठला दी थी। कहा था कि विक्की और वह लिवइन पार्टनर थे, शादी नहीं की और बाद में अलग हो गए।
    बॉलीवुड में 1990 के दशक के दौरान ममता कुलकर्णी ने तीनों खान, अक्षय समेत कई अभिनेताओं के साथ काम किया। उन्होंने टेलीविजन शोज़ में भी हिस्सा लिया और फेमिना पुरस्कार भी जीता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम रघुवर ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा
    Next Article खेल मंत्री ने लिखा पीएम को पत्र, ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

    June 13, 2025

    अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

    June 13, 2025

    पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

    June 13, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
    • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
    • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
    • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
    • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version