हजारीबाग: मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर रविवार को स्थानीय कर्जन ग्राउंड में भाजपा की ओर से रविवार को आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि देश का विकास और गरीब का उत्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, लाडली योजना, सुकन्या योजना, स्कील डेवलपमेंट जैसी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। जनता का विकास, राष्ट्रहित और सुरक्षा से सरकार कोई समझौता नहीं करने वाली है।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति और सभ्यता की मिसाल प्रचीनकाल में पूरी दुनिया देती थी और अब मोदी कार्यकाल में इसकी रक्षा कर बढ़ावा देने का काम सरकार कर रही है। हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ राज्य और देश का विकास, सुशासन, सुविधाएं एवं सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किये गये हैं, जो बीते 60 वर्षों में नहीं हुआ। आतंकवाद का करारा जवाब दिया जा रहा है। साथ ही पत्रकारों से बातचीत में भी सरकार की उपलब्धियों गिनायीं। जयंत सिन्हा ने कहा कि पिता यशवंत सिन्हा के सपनों को साकार करना है।

सबका विकास सरकार का उद्देश्य: विद्युत
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की ओर अग्रसर है। सरकार ने मां-बहनों के सम्मान के लिए कई कदम उठाये हैं।

इनकी रही उपस्थिति
विधायक जानकी यादव, मनीष जायसवाल, बीस सूत्री उपाध्यक्ष काशीलाल अग्रवाल, लोकनाथ महतो, अमित यादव, महापौर अंजली कुमारी, जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप, उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा, अमरदीप यादव, चंदन देवी, सुरेंद्र सिन्हा, कुमार महेश सिंह, उमेश दांगी, विपिन सिन्हा, योगेंद्र साव, शिवशंकर गुप्ता, विनोद कुमार बिगन, पुरुषोत्तम पांडेय, प्रमोद सिंह, सर्वेंद्र मिश्रा, किशोर कुमार सिन्हा, प्रमोद सिंह, प्रफुल्ल सिंह, माला तिर्की, मरियम टुडू, रत्ना सिन्हा, प्रियंबदा, उमा पाठक, भानुमति पासवान, काली साव, विजय वर्मा, सुमन कुमार पप्पू, गणेश यादव, मुकुटधारी महतो, श्रीकांत निराला, जुगनू सिंह, सुमन गिरि, अशोक यादव, अर्जुन साव, आशीष मेहता, सुनील मेहता उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version