रांची: रांची-टाटा मार्ग पर मंगलवार को एलपीजी ट्रक और स्कार्पियो में हुई भीषण टक्कर में विजिलेंस अधिकारी की पत्नी विमला देवी और बड़े भाई योगेंद्र कुमार दुबे मौत हो गयी। विजलेंस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गये। अधिकारी जमशेदपुर में तैनात हैं। बिहार के गोपालगंज से जमशेदपुर लौट रहे निगरानी इंस्पेक्टर जीतेंद्र दुबे का परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में जीतेंद्र दुबे की पत्नी और बड़े भाई की दर्दनाक मौत हो गयी।

मौके पर पहुंची बुंडू थाना की टीम ने गंभीर रूप से घायल इंस्पेक्टर को इलाज के लिए भेजा।
खुद कार चला रहे थे जीतेंद्र दुबे : जीतेंद्र दुबे स्कॉर्पियो से गोपालगंज स्थित अपने पैतृक घर से जमशेदपुर लौट रहे थे। कार वह खुद चला रहे थे। अचानक टाटा रोड पर तुंजू मोड़ के निकट सामने से आ रहे गैस सिलिंडर लदे ट्रक से कार की भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही जीतेंद्र की पत्नी और भाई की मौत हो गयी। घटना के बाद हाइवे में दोनों ओर जाम लग गया। टक्कर इतनी तेज थी कि लोगों की चीखे तक नहीं निकली। किसी मृतकों को बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version