Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»फिल्म समीक्षा: ट्यूबलाइट फ्यूज
    Top Story

    फिल्म समीक्षा: ट्यूबलाइट फ्यूज

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 23, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “भाई की फिल्म को हल्के में लेने का नहीं। भाई जो भी करते हैं कमाल करते हैं। इसलिए भाई ने पकाया भी तो कमाल पकाया है। ईद के मौके पर सई काम तो येई रेगा कि भाई लोग अपने-अपने रिस्तेदारों के घर पे जाके ईद की सिवइयां खाके के गले मिलें और खान बंधुओं को अकेला छोड़ दें। ”

    ट्यूबलाइट के निर्देशक कबीर खान को लगा होगा कि एक सीमा के पार जाकर बजरंगी भाईजान कमाल कर सकता है तो फिर दूसरे देश की सीमा के पार जाए बिना लक्ष्मण प्रसाद बिष्ट (अपने सल्लू भाई और कौन) इस बार भी कमाल करेंगे। फिल्म की कहानी तो बाद में पहले तो कबीर खान से निवेदन की अब बांग्लादेश मुक्ति आंदोलन पर कृपया कोई फिल्म न बनाएं। झेल न पाएंगे सच्ची।

    बजरंगी में एक मुन्नी थी तो ट्यूबलाइट में एक मुन्ना है। मुन्ना यानी लक्ष्मण प्रसाद बिष्ट का छोटा भाई भरत (सोहेल खान) बड़ा भैया मोटी बुद्धि और छोटा भैया उनका सबकुछ। छोटा भैया फौज में गया और खो गया। पर इस बार लक्ष्मण ने सीमा नहीं लांघी यहीं इंडिया में ही इंतजार किया कि भैया वापस आ जाए। यकीन जो था। अब ये यकीन शब्द ने ही इतना पकाया है कि फिल्म में गिनती की जाए तो कम से कम एक हजार बार ये यकीन शब्द आया होगा। इस बार धरती मां की कसम संवाद के लिए इसी फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार देना चाहिए। कबीर खान ने सीमा इसलिए भी पार नहीं कराई होगी कि चीन की सीमा पार करने में पाकिस्तान जैसा रोमांच कहां। चीन का नाम सुनकर तो किसी भारतीय की भुजा नहीं फड़कती। इसी कनफ्यूजन में न ये युद्ध की फिल्म बन पाई न प्रेम की न दो भाइयों के प्यार की।

    कबीर खान ने अपने लकी चार्म ओम पुरी को लिया, फिल्म से भी बकवास रोल के लिए शाहरुख को लाए लेकिन सब बेकार। खान बाबू को लगा होगा कि तीन खान की ताकत मिल कर दर्शकों को खींच लाएगी। अरे उस बेचारी चीनी लड़की जूजू की न पूछिए। चीन से युद्ध था तो एक चीनी टाइप मसाला आइटम भी चाहिए था न। उस बेचारी को उतनी दूर बैठ कर क्या मालूम कि सल्लू मियां अपने सिवा किसी को कुछ करने नहीं देते। ले रे ले रे सेल्फी ले ले की जगह इस बार रेडियो बजाओ टाइप गाना था। हां अगर थिएटर से बाहर निकल कर याद रह जाता है तो बस हवाओं से चुराऊं रागिनी…सलमान से लाख गुने बेहतर तो सोहेल खान रहे हैं। कबीर खान को पता ही नहीं कि 1962 में पैंट में जिप नहीं बटन लगा करते थे। सलमान कहते हैं, मैं ट्राय करता हूं, शाहरूख जब जादू दिखाते हैं तो पीछे कॉक्स एंड किंग का बोर्ड दिखता है गलतियों की तो पूछो मत। सन जरूर 1962 का है लेकिन ये पीरियड फिल्म नहीं है। कम से कम भाई-भाई के प्रेम पर ढंग की फिल्म ही बना लेते। चीन का युद्ध, धत्त ये भी कोई कहानी हुई भला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक जुलाई से ट्रेन में एसी का सफर महंगा लेकिन हवाई सफर सस्ता
    Next Article बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने की तोड़फोड़ व अगजनी, ट्रेनों का परिचालन ठप
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

    June 7, 2025

    गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

    June 7, 2025

    अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

    June 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version