उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज बिहार के दरभंगा दौरे पर हैं। इसी दौरान सीएम योगी ने लोग को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि नीतीश जी आपने बहुत काम करने की बात की होगी लोकिन कर नहीं पाए। उनकी कभी तीन तलाक के खिलाफ आपकी आवाज क्यों नहीं निकली। आश्चर्य होता है कि जब मैं जनता दर्शन के कार्यक्रम में जाता हूं। 30-40 मुस्लिम महिलाएं आती हैं और एक ही गुहार लगाती हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि देश के अंदर आधी आबादी को न्याय मिले इसके लिए काम हो रहा है। आधी आबादी को भी न्याय मिलना चाहिए इस बात की घोषणा नीतीश कुमार जी क्यों नहीं करते। केंद्र सरकार ने जाति मजहब देख कर काम नहीं किया। बिहार के नौजवान प्रतिभाशाली माने जाने थे, और आज बिहार का नौजवान उदास है। देश में मोदी सरकार के 3 साल कई मायनों में बेमिसाल रहे।

इस दौरान सीएम योगी बुलेट प्रूफ शीशे के पीछे नजर आए। योगी के स्वागत में दरभंगा में जोरों-शोरों से तैयारियां की गई। आप को बता दें की योगी आदित्यनाथ दरभंगा के दो दिन के दौरे पर गए हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version