Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»चतरा»महिलाओं और आदिवासी युवाओं के लिए शुरू होगा ट्रांसपोर्ट स्टार्ट अप
    चतरा

    महिलाओं और आदिवासी युवाओं के लिए शुरू होगा ट्रांसपोर्ट स्टार्ट अप

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 20, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चतरा: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार डेढ़ माह के भीतर महिलाओं और अनुसूचित जाति/जनजाति के युवाओं के लिए ग्रामीण परिवहन से संबंधित स्टार्ट-अप योजना शुरू करेगी। इसमें शामिल होनेवाले वाहन मालिक ग्रामीण क्षे़त्रों में यात्री वाहनों की सुविधा उपलब्ध करायेंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को चतरा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सीसीएल एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सबका साथ-सबका विकास सम्मेलन में बोल रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 10.34 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन, प्रतापपुर एवं कान्हाचट्टी सहित आवासीय भवनों का उद्घाटन किया एवं दिव्यांग बच्चों के बीच ट्राइ साइकिल बांटी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ विकास एवं तीव्र विकास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को एक जन आंदोलन बनाने की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बना कर देश को सशक्त बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी बेटियों को पढ़ाने के प्रति प्रतिबद्ध है। किसी भी बेटी को धनाभाव के कारण पढ़ाई से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। यदि ऐसी स्थिति आती है, तो 181 पर कॉल कर सूचना दें, ताकि किसी भी बेटी को पढ़ाई से वंचित नहीं रहना पड़े।

    2018 तक हर घर में बिजली
    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2018 तक राज्य के हर घर में बिजली सुलभ होगी। चतरा में ट्रांसमिशन लाइन के लिए पर्यावरण क्लीयरेंस को लेकर भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अनुरोध किया जायेगा। चतरा की वर्तमान बिजली आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा वह स्वयं करेंगे। उन्होंने कहा कि चतरा जिले में 200 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण जलापूर्ति योजना शुरू होगी। उन्होंने केरोसिन वितरण में बिचौलियागिरी समाप्त करनेवाले देश का पहला जिला होने के लिए जिला प्रशासन को साधुवाद दिया।
    कार्यक्रम को विधायक जय प्रकाश भोक्ता एवं गणेश गंझू ने भी संबोधित किया। समारोह में हजारीबाग रेंज के डीआइजी भीम सेन टूटी, डीसी संदीप सिंह, सीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह, प्रभारी आरक्षी अधीक्षक मदन मोहन लाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    शासन और जनता के बीच संवाद में कोई बिचौलिया नहीं रहेगा
    सीएम ने सीसीएल द्वारा टंडवा में आधुनिक अस्पताल एवं प्लस टू विद्यालय तथा बीसीसीएल द्वारा कौशल विकास केंद्र खोले जाने पर हर्ष व्यक्त किया। कहा कि 4.80 लाख पंचायत स्वयंसेवक एवं महिला सखी मंडल मिल कर ग्रामीण विकास को नयी गति देंगे। राज्य में शासन और जनता के बीच संवाद में कोई बिचौलिया नहीं रहेगा। इसके लिए राज्य के सभी मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं वरीय पदाधिकारी स्वयं जनता से सीधा संवाद कर रहे है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएलएफआइ के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार
    Next Article कर्ज ही नहीं, इन वजहों से खेती से हाथ खड़े कर रहे हैं किसान
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    उपायुक्त और एसपी ने किया चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण

    May 4, 2026

    चतरा में शर्मनाक: तीन मौतों के मातम के बीच ‘कमीशनखोरी’, पोस्टमार्टम के लिए परिजनों से वसूले 5 हजार

    April 20, 2026

    वायरल वीडियो के बाद एसपी ने की कार्रवाई,गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    April 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बंगाल का ‘भगवा’ सूर्योदय: भय हार गया है और भरोसा जीत गया
    • बिहार में 32 मंत्री: सम्राट कैबिनेट में OBC-EBC का दबदबा, निशांत कुमार समेत इन नेताओं को मिली जगह
    • प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर वीर सैनिकों के शौर्य को किया नमन
    • राहुल सिन्हा ने की चंद्रनाथ हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, शमिक ने बताया पूर्व नियोजित
    • पटना में आज दोपहर सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार, शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मेगा रोड शो
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version