रांची: बड़गाई घटना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को मामले की जानकारी दी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। गिलुआ ने कहा कि इस घटना में प्रशासनिक चूक भी हुई है। मौके पर पार्टी महासचिव दीपक प्रकाश, समीर उरांव और प्रो आदित्य साहू भी उपस्थित थे।
इससे पहले गिलुआ घायलों को देखने रिम्स पहुंचे। उन्होंने बड़गाई घटना की कड़ी निंदा की और शरारती तत्वों से सख्ती से निपटने का एलान किया। कहा कि कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें योजनाबद्ध तरीके से राज्य को अशांत करने में लगी हंै। भाजपा शरारती तत्वों को चेतावनी देती है कि वे ऐसी हरकत से बाज आयें, नहीं तो पार्टी इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

हाजी अख्तर, पार्षद हुश्न आरा समेत दो दर्जन से अधिक पर केस दर्ज:
पांच गिरफ्तार : पुलिस ने पांच हमलावरों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम हैं: मुजीबुल अंसारी, आसिफ अंसारी, नसीम अंसारी, इकबाल और सरफराज।

पार्षद हुश्न आरा ने दिये हथियार:गिलुआ
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि एफआइआर में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद हुश्न आरा का नाम आया है। हुश्न आरा ने शरारती तत्वों को अपने घर से हथियार निकाल कर दिया। उन्होंनें कहा कि भाजपा अब चुप नहीं बैठेगी। सही समय और सही वक्त पर जवाब दिया जायेगा।

घटना में कांग्रेस प्रत्यक्ष रूप से शामिल : भाजपा

लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि शादी-विवाह की रस्म अदायगी में इस प्रकार निहत्थों पर अनायास हमला किया जाना सुनियोजित षडयंत्र का हिस्सा है। कांग्रेस पार्टी के नेता हाजी अख्तर इस घटना में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं। वार्ड पार्षद हुश्न आरा, जाकिर हुसैन, इंतखाब अंसारी के नाम भी स्पष्ट रूप से एफआइआर में आये हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में जिस प्रकार चार साल की बच्ची को पत्थरों से मारकर अधमरा किया गया, उसने निर्ममता की पराकाष्ठा पार कर दी है। घायलों से मिलने वालों में विधायक नवीन जयसवाल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, बरियातू मंडल अध्यक्ष शीला देवी, संगीता देवी और रितेश साहू शामिल हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version