रांची: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव गुरुवार आठ जून को शाम 4 बजे रांची आयेंगे। यह जानकारी बुधवार को प्रदेश राजद महासचिव कैलाश यादव ने दी। गौरतलब है कि बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सीबीआइ की विशेष अदालत में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव नौ जून को पेश होंगे। 30 मई को कोर्ट ने यह आदेश दिया था। चारा घोटाले का एक मामला एकीकृत बिहार में 20 साल पहले देवघर कोषागार से निकासी का है, जिसमें इन्हें समन किया गया था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version