रांची: सरकार रघुवर दास के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, दलित वंचित शोषितों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह सरकार जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप राज्य के संपूर्ण विकास के लिए कृत संकल्पित है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने रघुवर सरकार के ढाई साल पूरा होने पर कही। उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब तक के सर्वाधिक कार्यकाल लगतार पूरा करने वाले मुख्यमंत्री बनने पर रघुवर दास बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि इस सरकार ने स्थायी और दीर्घकालीन विकास की रणनीति पर कार्य किया है, जो आगे भी जारी रहेगा। सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करना भाजपा सरकार का उद्देश्य नहीं। अब तक मुख्यमंत्री सहित किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप नहीं लगना सरकार की लोकप्रियता और पारदर्शी सुशासन को दशार्ता है। गिलुवा ने मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों को बधाई दी है।
बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, विद्युतवरण महतो, समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रिया सिंह, प्रदीप वर्मा, महामंत्री सुनील कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, मंत्री नवीन जयसवाल, घुरन राम, मुनेश्वर साहू, मनोज कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह गुड्डू, नूतन तिवारी, सरिता श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, गणेश मिश्र, जेबी तुबीद, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, शिवपूजन पाठक, संजय जयसवाल सहित प्रदेश मोर्चा के अध्यक्ष अमित कुमार, ज्योतिरीश्वर सिंह, आरती सिंह, सोना खान, अमरदीप यादव, सुनील साहु, अमरनाथ चौधरी, लक्ष्मी कुमारी, शीला हेंब्रम, अनु लकड़ा, विनोद साहू सहित अन्य शामिल हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



