Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»सीएम ने धनबाद के जन प्रतिनिधियों को किया आश्वस्त-बनेगा डायवर्सन
    रांची

    सीएम ने धनबाद के जन प्रतिनिधियों को किया आश्वस्त-बनेगा डायवर्सन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 30, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धनबाद के जन प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि सरकार धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन और झरिया पुनर्वास को लेकर गंभीर है। गुरुवार को धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन बंद होने और झरिया पुनर्वास को लेकर ये जन प्रतिनिधि सीएम के पास पहुंचे थे। इस क्रम में रेल के वैकल्पिक रूट पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल से फोन पर बातचीत की। मित्तल ने बताया कि धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन का डायवर्सन बनाया जायेगा। इसके लिए सर्वे का काम राइट्स को दिया गया है। 15 दिन बाद एक टीम पूरे क्षेत्र का दौरा करेगी। बैठक में धनबाद के सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो, सिंदरी के विधायक फूलचंद मंडल, झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी, धनबाद भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

    फिलहाल 2000 परिवार बसाये जायेंगे

    बैठक में झरिया पुनर्वास के मामले में बताया गया कि झरिया की नयी टाउनशीप बनायी जायेगी। बेवजह यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि पूरी झरिया शिफ्ट हो रही है। अभी एक हजार परिवार को राज्य सरकार और एक हजार परिवार को बीसीसीएल द्वारा बसाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। नयी टाउनशीप बनने के बाद झरिया को शिफ्ट कराया जायेगा। इस टाउनशीप में स्कूल, टाउनहॉल, मार्केट, पार्क आदि की सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने निदेश दिया कि झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार, धनबाद द्वारा तैयार 992 आवासों को अग्नि प्रभावित के मध्य प्राथमिकता के आधार पर आवंटन करें।

    जल्द शुरू होगी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया
    बीसीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि झरिया के आग प्रभावित क्षेत्र के लोगों को आवास आवंटित कर शिफ्ट किया जा रहा है। रेलवे के द्वारा अग्नि क्षेत्र के बाहर नयी रेल लाइन का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। सरकार द्वारा जल्द भूमि अधिग्रहण के लिए शीघ्र कार्रवाई की जा रही है। बस्ताकोला एवं लोदना के लिए 300-300, पूर्वी झरिया, पीबी क्षेत्र, सिजुआ एवं कुसुंडा क्षेत्र के लिए 100-100 आवास चिह्नित किये गये हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएनटी-एसपीटी की धारा 49 और 71 ए पर बनी बात
    Next Article सबसे लंबा कार्यकाल पूरा किया इस सरकार ने : गिलुआ
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

    May 19, 2025

    सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

    May 19, 2025

    भाजपा की अंकिता वर्मा सहित कई महिलाएं झामुमो में शामिल

    May 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
    • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
    • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
    • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
    • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version