Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»सेंसेक्स, निफ्टी रिकार्ड ऊंचाई पर (साप्ताहिक समीक्षा)
    बिजनेस

    सेंसेक्स, निफ्टी रिकार्ड ऊंचाई पर (साप्ताहिक समीक्षा)

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 3, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:  बीते सप्ताह शेयर बाजार रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुए। इसके पीछे बेहतर मॉनसून का पूर्वानुमान और अमेरिका में उम्मीद से बेहतर रोजगार आंकड़ों का हाथ रहा।

    साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 245.08 अंकों या 0.79 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 31,273.29 पर तथा निफ्टी 58.40 अंकों या 0.61 फीसदी की वृद्धि के साथ 9,673.50 की रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक 281.58 अंकों या 1.94 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 14,801.48 तथा स्मॉलकैप सूचकांक 224.91 अंकों या 1.49 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 15,311.17 पर बंद हुए।

    सोमवार को सेंसेक्स 81.07 अंको या 0.26 फीसदी तेजी के साथ 31,109.28 पर बंद हुआ और निफ्टी 9.80 अंकों या 0.10 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 9,604 पर बंद हुआ। मंगलवार को भी बाजार में तेजी रही और सेंसेक्स 50.12 अंकों या 0.16 फीसदी तेजी के साथ 31,159.40 पर तथा निफ्टी 19.65 अंकों या 0.20 फीसदी तेजी के साथ 9,624.55 पर बंद हुआ।

    बुधवार को सेंसेक्स में गिरावट देखी गई और यह 13.60 अंकों या 0.04 फीसदी गिरावट के सात 31,145.80 पर बंद हुआ। निफ्टी 3.30 अंकों या 0.03 फीसदी गिरावट के साथ 9,621.25 पर बंद हुआ। गुरुवार को मामूली गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 8.21 अंकों या 0.03 फीसदी गिरावट के साथ 31,137.59 पर बंद हुआ तथा निफ्टी 5.15 अकों या 0.05 फीसदी गिरावट के साथ 9,616.10 पर बंद हुआ।

    शुक्रवार को सेंसेक्स में तेजी आई और यह 135.70 अंकों या 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 31,273.29 पर तथा निफ्टी 37.40 अंकों या 0.39 फीसदी की तेजी के साथ 9,653.50 पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे – सिप्ला (7.54 फीसदी), डॉ रेड्डी (5.87 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (0.62 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (6.19 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (6.13 फीसदी), मारुति सुजुकी (0.58 फीसदी), एचडीएफसी (4.02 फीसदी), विप्रो (2.42 फीसदी), कोल इंडिया (0.17 फीसदी) और एनटीपीसी (3.97 फीसदी)।

    सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में सन फार्मा (9.45 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.12 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.69 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (0.36 फीसदी), इंफोसिस (2.69 फीसदी), टीसीएस (0.68 फीसदी) और ओएनजीसी (1.08 फीसदी) प्रमुख रहे।

    मार्किट इकॉनॉमिक्स द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट देखी गई। निक्की इंडिया मैनुफैक्च रिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) विनिर्माण प्रदर्शन का समग्र सूचक है। पीएमआई मई के महीने में 51.6 अंक पर रही, जबकि अप्रैल में यह 52.5 पर थी। इस सूचकांक में 50 अंक से ऊपर आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि का संकेत है, जबकि 50 से नीचे आर्थिक गतिविधियों में मंदी का संकेत है।

    देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की रफ्तार पिछले वित्त वर्ष में 7.1 फीसदी रही। जबकि, पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में यह 6.1 फीसदी थी। सकल मूल्य (जीवीए) के संदर्भ में, जिसमें अप्रत्यक्ष कर शामिल नहीं है, उसकी रफ्तार में वित्त वर्ष 2015-16 की तुलना में गिरावट दर्ज की गई और यह 6.6 फीसदी रही।

    वैश्विक मोर्चे पर निजी पेरोल कंपनी एडीपी द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों में अमेरिका में मई में गैर कृषि निजी रोजगार में वृद्धि देखी गई और यह 2,53,000 रही। इससे फेड रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleये हैं विटामिन D से भरपूर 10 आहार
    Next Article वाई वाई नूडल्स की दक्षिण भारत में 15 फीसदी हिस्सेदारी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    Auto Draft

    May 8, 2025

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    May 8, 2025

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

    May 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
    • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
    • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
    • सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
    • अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया ‘सुदर्शन चक्र’ ने
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version