Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रवासियों का दर्द : कौन जाए लौटकर उस परदेेेेस, जहां कई रातें गुजरी खाली पेट
    देश

    प्रवासियों का दर्द : कौन जाए लौटकर उस परदेेेेस, जहां कई रातें गुजरी खाली पेट

    sonu kumarBy sonu kumarJune 18, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल में दर्द और आंखों में आंसू लिए प्रवासियों के घर वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। अब असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों से बड़ी संख्या में कामगार अपने घर को लौट रहे हैं। अपने गृह जनपद में ट्रेन से उतरते ही यह लोग जहां घर वापसी की व्यवस्था करने के लिए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं। वहीं, प्रवास के लिए गए राज्य सरकारों को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। प्रवासी कामगारों के मन में वहां की राज्य सरकार के प्रति काफी आक्रोश है, सिर्फ सरकार ही नहीं, फैक्ट्री मालिकों और स्थानीय लोगों के प्रति भी यह अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। देशव्यापी लॉकडाउन के बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कोलकाता आदि शहरों से तो बड़ी संख्या में लोग पैदल ही वापस अपने गांव आ गए। लेकिन पूर्वोत्तर के राज्यों से आने का सिलसिला रेलवे द्वारा 05646 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल एक्सप्रेस के चलने के बाद शुरू हुआ।

    सप्ताह में दो दिन गुरुवार और सोमवार को आने वाली इस ट्रेन से बेगूसराय तथा बरौनी जंक्शन पर सैकड़ों लोग उतर रहे हैं। इसमें बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर तक के प्रभाती शामिल हैं। गुरुवार को सुबह ठीक 8:50 बजे जब ट्रेन बेगूसराय स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी तो उतरने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। गुवाहाटी, अगरतला, मणिपुर, दिसपुर, बोंगाईगांव, कोकराझार, न्यू जलपाईगुड़ी आदि से आए तीन सौ से अधिक लोग यहां उतरे। आने वालों में दर्जनों लोग सपरिवार आए हैं और अब वहां लौटकर नहीं जाएंगे। स्टेशन पर उतर कर रोसड़ा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे रामकिशुन राय, सुखदेव राय, लालू महतों, विपिन महतों, सुगिया देवी, रीना देवी आदि ने बताया कि बिहार में काम नहीं मिलने के कारण हम सब परदेस में जाकर मेहनत मजदूरी करते थे। लेकिन यह नहीं पता था कि ऐसी आफत आएगी और मुश्किल समय में परदेस के पड़ोसी दुश्मन बन जाएंगे। वहां जिस कंपनी में काम करते थे, उसने भी तुरंत किनारा कर लिया। राज्य सरकार ने घर वापसी का कोई जुगाड़ नहीं किया, मकान मालिक हेय दृष्टि से देखते थे। बिहार के रहने वाले सैकड़ों लोगों को कई रातें खाली पेट गुजारनी पड़ी, छोटे बच्चे दूध के लिए परेशान हो जाते थे, लेकिन कोई देखने वाला नहीं था। बाहर निकलते थे तो पुलिस लाठी लेकर खदेड़ती थी, खाने-पीने के सामान का दाम दोगुना हो गया था। घर वापस होने का भी कोई जुगाड़ नहीं लग रहा था, कोई गाड़ी वाला आने के लिए तैयार नहीं था, ट्रक वाले आने के लिए तैयार होते थे तो मनमाना किराया मांग रहे थे। जिसके कारण हम लोग किसी तरह दिन गुजारते रहे, वह तो भला हो मोदी सरकार का, जिसने हम सबका दुख-दर्द समझा और स्पेशल ट्रेन चलाई गई। लेकिन ट्रेन से आने में भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा, मोबाइल से टिकट बुक नहीं हो पा रहा था। वहां के जो साइबर कैफे वाले टिकट काटते थे, उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति पांच सौ रुपए तक अधिक वसूला। अब इतनी जलालत झेलकर भला कौन जाए परदेस। वहां जाकर हमने उन्हें बनाया, लेकिन अब कंगाल होकर घर लौट रहे हैं। अपने जन्मभूमि में ही रहना है, यहीं खुरपी चलाएंगे, यहीं कुदाल चलाएंगे, मजदूरी करेंगे, बेगारी करेंगे, लेकिन लौटकर नहीं जाना है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमणिपुर में बीजेपी सरकार संकट में, आज सरकार बनाने का दावा पेश करेगी कांग्रेस
    Next Article कोरोना वायरस : लोगों को जागरूक करने के लिए ‘मास्क-डे’ मनाया
    sonu kumar

      Related Posts

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version