Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बाबू…अब नून-रोटी खाब, झारखंड से नई जाब…
    Breaking News

    बाबू…अब नून-रोटी खाब, झारखंड से नई जाब…

    azad sipahiBy azad sipahiJune 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। एयरपोर्ट पर सोमवार की सुबह करीब दस बजे जब लेह-लद्दाख से आने वाले विमान के यात्री जब बाहर निकले, तो नजारा बदला हुआ था। किसी भी यात्री के हाथ में न तो ब्रांडेड सूटकेस थे और न ही एयरबैग। इसकी जगह कोई यात्री बोरी सिर पर लादे निकल रहा था, तो कोई हवाई चप्पल पहने प्लास्टिक का झोला बगल में दबाये निकला। खुद माथे पर बोरा लादे और हाथ में मजदूर कपड़े का बैग उठाये हुए थे। सबके चेहरे पर घर लौटने की खुशी के साथ हवाई जहाज में सवार होने के गर्व का भाव झलक रहा था। बातचीत में कुछ ने छोटानागपुरी तो कुछ ने संथाली और हिंदी में अपनी बात रखी। कहा कि बाबू…अब नून-रोटी खाब, मगिर झारखंड से नई जाब…। उनका था कि अब झारखंड से नहीं जायेंगे। यही पर भले ही नून-रोटी खायेंगे और कमायेंगे। हालांकि सभी मजदूर संथाल के थे, लेकिन छोटानागपुरी में भी बात की। हालांकि दूसरी ओर लॉकडाउन में भले ही मुश्किल में इनके दिन कटे हो, लेकिन हवाई जहाज के इस सफर ने उनकी तकलीफों को कुछ कम जरूर किया। एयरपोर्ट पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर एवं कृषि मंत्री बादल ने उनका स्वागत किया। हालचाल जाना। इसके बाद स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें बसों से गृह जिले के लिए रवाना किया गया। कोरोना वायरस के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन में झारखंड के मजदूर लेह में फंस गये थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले को गंभीरता से लिया और उन्हें झारखंड ससम्मान वापस लाने को लेकर संजीदगी दिखाई। प्रथम चरण में 115 प्रवासी श्रमिकों को आना है। सोमवार को 55 प्रवासी श्रमिक झारखंड लौट चुके हैं। शेष प्रवासी श्रमिक मंगलवार की शाम 7.40 बजे आयेंगे, जबकि दूसरे चरण में शुक्रवार और शनिवार को 93 श्रमिकों को एयरलिफ्ट किया जायेगा।

    अंतिम प्रवासी की वापसी तक सिलसिला नहीं थमेगा: मिथिलेश
    इस मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि हवाई जहाज से प्रवासी मजदूरों को लाने का सिलसिला हेमंत सरकार में शुरू हो चुका है। वैसे सभी दुर्गम इलाकों जहां परिवहन के साधन मौजूद नहीं हैं, वहां से प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज से निरंतर वापस झारखंड लाया जा रहा है और जब तक हमारे सभी झारखंडी प्रवासी मजदूर नहीं आ जाते, तब तक यह क्रम चलता रहेगा। इस निमित राज्य के अधिकारी अन्य राज्यों से लगातार समन्वय बनाकर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयासों से ही यह सब संभव हो पा रहा है तथा पूरे देश में यह संदेश गया है कि गरीब, मजदूरों, लाचारों की सुध लेने वाली कोई सरकार अगर है, तो वह हेमंत सोरेन की सरकार है। हेमंत सोरेन की सरकार ने विषम परिस्थितियों में भी ट्रेन एवं हवाई जहाज से प्रवासी मजदूरों को सकुशल उनके घरों तक पहुंचाने का कार्य किया है। हवाई मार्ग से भी मजदूरों को वापस लाने के लिए सबसे पहले इसकी शुरूआत झारखंड ने ही की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनहीं बढ़ेगी मनरेगा की ‘मजदूरी’ और न कार्य दिवस
    Next Article स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत बनाना भाजपा का लक्ष्य : धर्मपाल सिंह
    azad sipahi

      Related Posts

      CCL के लंकास्टर अस्पताल में भू-धंसान, दो भवन क्षतिग्रस्त

      August 25, 2026

      टंडवा में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, अपराधी विकास के पैर में लगी गोली

      August 25, 2026

      अंतिम सोमवारी पर देवघर-बासुकीनाथ में आस्था का महासैलाब, 52 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

      August 24, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • UPI के एक दशक पूरे, पीएम मोदी बोले- डिजिटल पेमेंट के सफर में साबित हुआ बड़ा बदलाव
      • मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से नाराज शंकराचार्य, बोले- शास्त्रों पर टिप्पणी से पहले करें अध्ययन
      • CCL के लंकास्टर अस्पताल में भू-धंसान, दो भवन क्षतिग्रस्त
      • स्कूल यूनिफॉर्म में हिजाब की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- धार्मिक अधिकार का दावा पर्याप्त नहीं
      • चीनी महंगी, फिर भी किसान खाली हाथ: 16 हजार करोड़ से ज्यादा गन्ना भुगतान अटका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version