रांची। प्रदेश भाजपा के नेताओं ने भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को अविलंब नेता प्रतिपक्ष घोषित किये जाने की मांग की है। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने विधानसभाध्यक्ष से उनके कांके स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। स्पीकर से मुलाकात के बाद ्रपदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सारी संवैधानिक प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद भी बाबूलाल मरांडी को अब तक नेता प्रतिपक्ष घोषित नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि झाविमो के भाजपा में विधिवत विलय को मान्यता मिल चुकी है। राज्यसभा चुनाव में भी बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक के रूप में मान्यता दी गयी थी और इस पर भी स्पीकर ने सहमति जतायी थी। मरांडी ने इसी निर्देश के आलोक में वोट किया था। इतना ही नहीं चुनाव आयोग ने दो विधायकों प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के संबंध में भी स्थिति स्पष्ट की थी। दीपक ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के संबंध में अब विलंब किया जाना लोकतंत्र की परंपराओं और संवैधानिक मर्यादाओं का घोर अपमान होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभाध्यक्ष ने ज्ञापन पर विचार करते हुए शीघ्र निर्णय का आश्वासन दिया है। स्पीकर को ज्ञापन सौंपने गये प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, विधायक सीपी सिंह, भानुप्रताप शाही, विरंची नारायण और नवीन जायसवाल शामिल थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

