Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बेरमो के मैदान में तय होगा भाजपा-आजसू का रिश्ता
    Jharkhand Top News

    बेरमो के मैदान में तय होगा भाजपा-आजसू का रिश्ता

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 30, 2020Updated:June 30, 2020No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राजनीति के बारे में बहुत पुरानी कहावत है कि इसमें न कोई स्थायी दोस्त होता है और न कोई स्थायी दुश्मन। परिस्थितियों के हिसाब से नफा-नुकसान तौल कर राजनीतिक रिश्ता बनता-बिगड़ता है। झारखंड में तो यह हिसाब-किताब और भी तेजी से बदलता रहा है। यही कारण है कि एक साल पहले लोकसभा चुनाव में जिस भाजपा ने आजसू के लिए अपनी सीटिंग सीट गिरिडीह छोड़ दी थी, उसी के साथ छह माह बाद विधानसभा चुनाव में रिश्ते तार-तार हो गये और दोनों अलग-अलग चुनाव लड़े। विधानसभा चुनाव के बाद हाल में संपन्न राज्यसभा चुनाव में दोनों पार्टियां फिर एक साथ आ गयीं और आजसू ने भाजपा का साथ दिया। अब एक बार फिर दोनों का रिश्ता दिखनेवाला है। यह रिश्ता दिखेगा बेरमो के चुनाव मैदान में, जहां अगले कुछ दिनों में विधानसभा का उप चुनाव होने वाला है। गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाला बेरमो विधानसभा क्षेत्र पिछले चुनाव में कांग्रेस के हिस्से में गया था और यहां से कांग्रेस के दिग्गज राजेंद्र प्रसाद सिंह चुनाव जीते थे। हाल ही में उनके निधन के कारण यह सीट खाली हुई है। इस सीट पर होनेवाले चुनाव के परिणाम का सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा, इसके बावजूद राजनीतिक दृष्टि से यह उपचुनाव नये समीकरण और नयी परिस्थितियां पैदा करेगा। बेरमो में सबसे बड़ा राजनीतिक समीकरण भाजपा और आजसू के रिश्ते को लेकर तय होगा। कोयलांचल के चुनावी मैदान में इन दोनों पार्टियों के रिश्ते को मजबूती मिलेगी या फिर दोनों एक बार फिर अलग होंगे, इन संभावनाओं पर आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की विशेष रिपोर्ट।

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने कहा था कि राजनीति भी बड़ी अजीब चीज है। यह तमाम तरह की अनिश्चितताओं से भरा एक ऐसा रंगमंच है, जिसमें कलाकारों की भूमिकाएं कभी-कभी इतनी तेजी से बदलती हैं कि लोग भ्रमित हो जाते हैं। झारखंड के संदर्भ में यह कथन बिल्कुल सटीक बैठता है। पिछले दो दशक में विधानसभा के चार चुनाव का अनुभव हासिल करने के बावजूद झारखंड में आज तक लोग यह समझ नहीं पाये हैं कि कौन किसके साथ है और कौन किसके खिलाफ। लोकसभा चुनाव में भाजपा और आजसू साथ होते हैं, तो विधानसभा चुनाव में दोनों एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतर जाते हैं। फिर राज्यसभा में दोनों साथ हो जाते हैं और अब, जब विधानसभा का उपचुनाव होना है, दोनों पार्टियां एक बार फिर अलग-अलग लड़ने के लिए बाहें चढ़ा रही हैं।
    हम बात कर रहे हैं बेरमो विधानसभा सीट की, जहां से विधानसभा के पिछले चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज राजेंद्र प्रसाद सिंह 25 हजार से अधिक वोटों से जीते थे। उनके निधन के कारण यह सीट खाली हो गयी है और अगले कुछ महीनों में यहां उपचुनाव होना है। बेरमो सीट कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की है, तो भाजपा और आजसू के लिए भी यह बेहद महत्वपूर्ण है।
    दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में बेरमो में त्रिकोणीय मुकाबला हुआ था, जिसमें राजेंद्र प्रसाद सिंह ने भाजपा के योगेश्वर महतो बाटुल को 25 हजार 172 मतों के अंतर से हराया था। कांग्रेस प्रत्याशी को 88 हजार 945 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के खाते में 63 हजार 773 वोट ही आये थे। यहां से आजसू ने काशीनाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह महज 16 हजार 546 वोट ही पा सके। इस चुनाव से करीब छह महीने पहले लोकसभा का चुनाव हुआ था, जिसमें गिरिडीह से आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी को बेरमो विधानसभा क्षेत्र से एक लाख 12 हजार 971 वोट मिले थे और उन्होंने झामुमो प्रत्याशी जगरनाथ महतो पर 42 हजार 449 वोटों की बढ़त हासिल की थी।
    भाजपा और आजसू के बीच लोकसभा चुनाव में तालमेल हुआ था, लेकिन विधानसभा चुनाव में दोनों के बीच तल्खी पैदा हो गयी थी। राज्यसभा चुनाव में दोनों के बीच की दूरियां खत्म हो चुकी हैं और झारखंड विधानसभा में एनडीए एक बार फिर एकजुट हो गयी है। लेकिन बेरमो में होनेवाला उपचुनाव इस एकजुटता की अग्नि परीक्षा लेगा। दोनों ही पार्टियां इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं और अपनी-अपनी दावेदारी जता रही हैं। भाजपा के नेताओं का कहना है कि बेरमो में उनकी दावेदारी इसलिए स्वाभाविक तौर पर बनती है, क्योंकि 2005 और 2014 में यह सीट भाजपा ने जीती थी। आजसू ने पहली बार 2019 में यहां से चुनाव लड़ा और महज 16 हजार वोट ही ला सकी। दूसरी तरफ आजसू का कहना है कि लोकसभा चुनाव के समय उसके प्रत्याशी को बेरमो से सबसे अधिक वोट मिले थे और विधानसभा चुनाव में यदि भाजपा उम्मीदवार नहीं देती, तो यह सीट आजसू के पास आ सकती थी। इसलिए इस बार यहां से आजसू को मौका दिया जाना चाहिए। भाजपा के नेताओं का यह भी कहना है कि बेरमो के बारे में अभी कुछ तय नहीं हुआ है। उचित समय पर सही फैसला किया जायेगा।
    इन दावों-प्रतिदावों के साथ ही यह तय हो गया है कि भाजपा और आजसू के बीच राज्यसभा चुनाव में सुधर गये रिश्ते बेरमो में क्या मोड़ लेते हैं। कुल तीन लाख छह हजार से कुछ अधिक वोटरों वाले बेरमो विधानसभा क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा कोयलांचल है। कोयला खदानों और वाशरियों के अलावा बिजली घर होने के कारण यहां श्रमिक मतदाताओं की संख्या निर्णायक है। इसलिए यहां श्रमिकों से जुड़े उम्मीदवार ही चुनाव जीतते हैं। उपचुनाव में यदि भाजपा और आजसू के बीच तालमेल हो जाता है और दोनों पार्टियां एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरती हैं, तो यह राज्य की राजनीति में नये अध्याय की शुरुआत होगी। लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ, तो झारखंड में एनडीए का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जायेगा।
    उधर बेरमो को लेकर कांग्रेस एक तरह से निश्चिंत नजर आ रही है। दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह के राजनीतिक उत्तराधिकारी कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह को टिकट मिलना लगभग तय हो चुका है। अब देखना यह है कि वह अपने पिता की राजनीतिक विरासत को सीधे मुकाबले में बचाते हैं या फिर उन्हें भी अपने पिता की तरह त्रिकोणीय मुकाबले की चुनौती से पार पाना होगा।
    कुल मिला कर बेरमो उपचुनाव कई तरह के राजनीतिक समीकरण तय करेगा और उन समीकरणों से झारखंड की राजनीति की दिशा-दशा भी बहुत हद तक निर्धारित होगी। इसलिए महज एक उपचुनाव को राजनीतिक दृष्टि से इतना महत्वपूर्ण और संवेदनशील कहा जा रहा है।

    BJP-AJSU relationship will be decided in Bermo's ground
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनामकुम में PNB बैंक मैनेजर कोरोना पॉजिटिव मिलने से बैंक के सभी स्टाफ़ भेजा गया क्वारेंटाइन में
    Next Article बिहार विधानसभा में 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगा झामुमो : सुप्रियो
    azad sipahi desk

      Related Posts

      भवन तैयार, लेकिन इलाज नदारद! खड़गडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला

      June 12, 2026

      रांची ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 दिनों में 31.72 करोड़ का चालान वसूला

      June 12, 2026

      झारखंड को मिलेंगे 1018 नए असिस्टेंट प्रोफेसर, सीएम हेमंत सोरेन सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

      June 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भवन तैयार, लेकिन इलाज नदारद! खड़गडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला
      • रांची ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 दिनों में 31.72 करोड़ का चालान वसूला
      • 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, जानें नए पोर्टल में क्या-क्या होगा खास
      • फिरोजाबाद में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, मोहन भागवत वाले कोच का टूटा शीशा
      • जसपाल राणा के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version