Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कर्मचारियों की हड़ताल को भाजपा ने बताया सीईओ की साजिश, अनशन पर बैठे धनंजय
    Breaking News

    कर्मचारियों की हड़ताल को भाजपा ने बताया सीईओ की साजिश, अनशन पर बैठे धनंजय

    azad sipahiBy azad sipahiJune 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    रामगढ़ । छावनी परिषद के कर्मचारी के अचानक हुए हड़ताल को भाजपा ने सीईओ का साजिश करार दिया है। बुधवार को भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटूस लोगों की समस्या को लेकर छावनी परिषद के गेट पर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक शहर में पेयजल आपूर्ति की सप्लाई शुरू नहीं होती है वे अनशन पर बैठे रहेंगे। धनंजय ने कहा कि सीईओ सपन कुमार ने राजनीतिक लड़ाई को अपनी निजी लड़ाई बना लिया है।
    उन्होंने कहा कि एक तरफ झामुमो के जिलाध्यक्ष ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, तो दूसरी तरफ उन्होंने भी झामुमो जिलाध्यक्ष और उनके समर्थकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। लेकिन अब इस लड़ाई में रामगढ़ शहर की जनता को सीईओ ने परेशान करना शुरू कर दिया है। बुधवार को सभी कर्मचारी अचानक हड़ताल पर चले गए। जिसकी वजह से इस भीषण गर्मी में पानी सप्लाई बंद हो गया। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए। यह सब सीईओ के द्वारा बुना गया ताना-बाना है, ताकि वे जनता की समस्याओं को ढाल बनाकर राजनीति पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को झुका सके।
    धनंजय कुमार पुटूस ने मुख्यमंत्री को तरह इमाम संदेश भेजा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि छावनी परिषद के सीईओ की इस हरकत से शहर के लोग काफी परेशानी में हैं। लोगों को पानी के लिए कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। शहर के पुरनीमंडप, गोलपार, सौदागर मोहल्ला, दुसाध मोहल्ला, पारसुतिया, विकास नगर, नेहरु रोड, बंगाली टोला, गोढ़ियारी बाग, लोहार टोला, चट्टी बाजार, साहू कॉलोनी सहित कई ऐसे इलाके हैं जहां लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहां दूसरे के घरों से लोग पानी ढो रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीईओ की रंजिश एक खास नेता से, लेकिन खामियाजा भुगत रही जनता : आजसू
    Next Article प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा : डीसी
    azad sipahi

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version