Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड के तीन माह का बकाया 1776 करोड़ दे केंद्र: रामेश्वर उरांव
    Breaking News

    झारखंड के तीन माह का बकाया 1776 करोड़ दे केंद्र: रामेश्वर उरांव

    azad sipahiBy azad sipahiJune 12, 2020Updated:June 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता

    रांची। झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने केंद्र सरकार से राज्य के तीन माह का बकाया 1776 करोड़ के अविलंब भुगतान की मांग की है। शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई बैठक में उन्होंने छोटे कारोबारियों को राहत पहुंचाने का आग्रह किया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने शुक्रवार को सभी राज्यों के वित्त मंत्री के साथ बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई जीएसटी कौंसिल की बैठक में रामेश्वर उरांव ने राज्य के जीएसटी मद में दिसंबर से मई तक के 1776  करोड़ रुपये की मांग रखी। कहा कि फिलहाल राज्य को जीएसटी बकाये का 470 करोड़ मिला है। उन्होंने कहा कि पांच करोड़ तक के टर्नओवर वालों को टैक्स में ब्याज 18 फीसदी से घटाकर 9 फीसदी करने पर सहमति बानी है। रिटर्न फाइल करने के लिए सितंबर तक का समय देने की मांग की गयी है। इन मांगों को मान लिया गया है। वहीं धान क्रय के भुगतान में हो रहे विलंब पर मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि तीन माह तक एमडी का पद खाली था, इसलिए थोड़ी देर हुई है। निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा की खरीद की वजह से भी इसमें देरी हुई है। कहा कि भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। जल्द धान बेचने वालों को राशि मिल जायेगी।

    बंधु और प्रदीप मामले में कानूनी परामर्श ले रहे हैं

    एक सवाल के जवाब में रामेश्वर उरांव ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा बंधु तिर्की और प्रदीप यादव को निर्दलीय विधायक बताने के बाद कांग्रेस कानूनी परामर्श ले रही है। उन्होंने कहा कि विधायकों के चुनाव जीतने के बाद चुनाव आयोग सिर्फ प्रमाण पत्र प्रदान करता है। पार्टी छोड़ने या बदलने का मामला विधानसभा अध्यक्ष के अधीन होता है। इसपर निर्णय स्पीकर को लेना होता है। आगे क्या करना है इसपर विचार किया जा रहा है।

    गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री का हर फैसला मान्य

    काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गठबंधन दल के नेता हैं। कांग्रेस उनके हर निर्णय में साथ है। लॉकडाउन से संबंधित वह जो भी निर्णय लेंगे, कांग्रेस साथ रहेगी। बता दें कि इससे पहले बीते गुरुवार को कांग्रेस राहत समिति की बैठक में कहा गया था कि राज्य में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाये जाने और इसे सख्ती से लागू किये जाने की जरूरत है। इस पर सरकार को विचार करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेड जोन से आये 73 प्रवासी भेजे गये गवर्नमेंट क्वारेंटाइन में
    Next Article योजनाओं में लूट और संसाधन की बंदरबांट की स्थिति बदलेंगे : हेमंत
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version