Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राजबाला वर्मा का फेक ट्विटर हैंडल चलानेवाले पर चार्जशीट
    Jharkhand Top News

    राजबाला वर्मा का फेक ट्विटर हैंडल चलानेवाले पर चार्जशीट

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। राज्य के तीन चर्चित मामलों में सीआइडी ने अपना अनुसंधान पूरा कर लिया है। तीनों मामलों में बुधवार को चार्जशीट न्यायालय में दायर की गयी। राज्य की मुख्य सचिव जब राजबाला वर्मा थीं, तो उनका एक ट्विटर हैंडल किसी दूसरे व्यक्ति ने बना लिया था। वह उसके जरिये अधिकारियों को निर्देश भी देता था। इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया था। बाद में इसका अनुसंधान सीआइडी को सौंपा गया। सीआइडी ने इस मामले में हरिओम राय को दोषी पाया है और माना है कि वही पूर्व सीएस का फेक ट्विटर हैंडल चलाया करता था। हरिओम राय के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट सुपुर्द कर दी गयी है।

    इ-मेल से रंगदारी
    सीसीएल के डायरेक्टर फाइनांस को इ-मेल भेजकर रंगदारी की मांग की गयी थी। इस संबंध में भी एक मामला स्थानीय थाने में दर्ज हुआ। बाद में इसका अनुसंधान सीआइडी को सुपुर्द किया गया था। सीआइडी के अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से इ-मेल करनेवाले व्यक्ति का पता लगाया। इसके बाद बुधवार को इस मामले में बैजनाथ गंझू के विरुद्ध चार्जशीट की गयी है।

    अनूप चावला पर फायरिंग करनेवाले पर चार्जशीट
    शराब कारोबारी अनूप चावला पर की गयी फायरिंग का अनुसंधान भी सीआइडी ने पूरा कर लिया है। चावला पर दो साल पहले फायरिंग की गयी थी। इस मामले में चुटिया थाना में मामला दर्ज हुआ था। इस कांड का अनुसंधान भी सीआइडी ने पूरा कर लिया। फायरिंग करनेवाले चार लोगों के विरुद्ध चार्जशीट सुपुर्द कर दी गयी है। वहीं, एक व्यक्ति को इस मामले में फरार बताया गया है।

    बदल गयी सीआइडी की छवि
    झारखंड की सीआइडी की छवि बदल गयी है। अब सीआइडी अनुसंधान का मतलब पीड़ित को न्याय मिलना है। पहले छवि यह थी कि केस अगर सीआइडी में गया, तो दोषी पर कभी कार्रवाई नहीं होगी। अब राज्य की जनता में सरकार और सीआइडी के प्रति नजरिया बदला है। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित सीआइडी अनुसंधान की मांग कर रहे हैं। पहले गंभीर मामले के आरोपी खुद को बचाने के लिए केस सीआइडी में ट्रांसफर कराना चाहते थे।

    Charge sheet on who handles the Twitter handle of Rajbala Varma
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड सरकार ने प्रोफेशनल टैक्स बढ़ाया
    Next Article …आखिरी कॉल, ‘चीनियों के सामने दीवार की तरह डटे हुए हैं’
    azad sipahi desk

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version