Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»मार्च 2021 तक सभी योजनाओं पर रोक, नई योजना की शुरुआत नहीं: वित्‍त मंत्रालय
    बिजनेस

    मार्च 2021 तक सभी योजनाओं पर रोक, नई योजना की शुरुआत नहीं: वित्‍त मंत्रालय

    sonu kumarBy sonu kumarJune 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वित्त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों और विभागों से चालू वित्त वर्ष 2020-21 में  कोई नई योजना नहीं शुरू करने को कहा है। इसके साथ ही ये भी कहा है कि कोविड-19 संकट को देखते हुए जो संसाधन पहले से मौजूद हैं उनका ही इस्तेमाल सावधानी पूर्वक किया जाए। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कोरोना की वजह से जारी मौजूदा आर्थिक संकट में खर्चों की कटौती के तहत यह फैसला लिया गया है।

    वित्‍त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सरकार फिलहाल कोई नई स्कीम लाने के पक्ष में नहीं है। इसलिए सभी मंत्रालयों से भी कह दिया गया है कि इस संबंध में वह कोई नया प्रपोजल न भेजें। गौरतलब है कि इससे पहले भी खबरें आ रही थीं कि वित्‍त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों को कह दिया है कि वह कोई नई स्कीम से जुड़ा आवेदन ना भेजें। हालांकि, वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले विभाग के एक कार्यालय ज्ञापन के मुताबिक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज, आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज और किसी अन्य विशेष पैकेज या घोषणा के तहत योजनाओं के लिए धन आवंटित किया जाएगा।

    गौरतलब है कि वित्‍त मंत्रालय के व्यय विभाग ने कहा है कि कोविड-19 की  महामारी को देखते हुए सरकारी वित्तीय संसाधनों की अभूतपूर्व मांग और उभरती और बदलती प्राथमिकताओं के अनुसार संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने की जरूरत है। इसके साथ ही जो योजनाएं पहले से ही वित्तीय वर्ष के लिए मंजूर है, वे अगले साल 31 मार्च तक या अगले आदेशों तक निलंबित रहेंगी। इसमें उन योजनाओं को भी शामिल किया जाएगा जिनके लिए विभाग द्वारा सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। हालांकि, मौजूदा चल रही योजनाओं के संबंध में विभाग ने कहा कि उसने पहले ही 31 मार्च, 2021 तक अंतरिम विस्तार दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफसल लोन पर ब्याज में छूट 31 अगस्त तक बढ़ा
    Next Article मेनका गांधी की वेबसाइट को केरल साइबर वारियर्स नामक ग्रुप ने किया हैक
    sonu kumar

      Related Posts

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      May 23, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

      May 23, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version