Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कांग्रेस नेता की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मांग, देहिंग पटकाई रेनफॉरेस्ट में खनन पर लगे रोक
    देश

    कांग्रेस नेता की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मांग, देहिंग पटकाई रेनफॉरेस्ट में खनन पर लगे रोक

    sonu kumarBy sonu kumarJune 4, 2020Updated:June 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केरल के मलप्पुरम में गर्भवती हथिनी की दर्दनाक मौत पर केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा संज्ञान लिए जाने पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने उनका ध्यान असम राज्य के हाथी गलियारे की ओर भी खींचा है। उन्होंने आग्रह किया है कि केंद्रीय मंत्री असम के देहिंग पटकाई रेनफॉरेस्ट में कोयला खनन पर रोक लगाने संबंधी आदेश जारी करें। इससे यहां भी हाथियों के जीवन पर आया संकट छट जाएगा।

    असम के कलियाबोर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने गुरुवार को ट्वीट कर राज्य में कोयला खनन रोके जाने की मांग की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘आदरणीय प्रकाश जावड़ेकर जी, मैं हाथियों के लिए आपकी चिंता को देखकर प्रसन्न हूं। ऐसे में आपसे आग्रह है कि कृपया सुनिश्चित करें कि आपका मंत्रालय असम में देहिंग पटकाई रेनफॉरेस्ट क्षेत्र में कोयला खनन रोकने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करे। यह इलाका भी एक हाथी गलियारा है।’

    इससे पहले केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केरल में गर्भवती हथिनी की मौत की घटना पर संज्ञान लेते हुए दोषियों को बक्शे नहीं जाने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने इस घटना की पूरी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि हथिनी को इस तरह पटाखे खिलाकर मारने की हमारी संस्कृति नहीं है। यह भारत की संस्कृति के खिलाफ है।

    उल्लेखनीय है कि मंगलवार को केरल के मलप्पुरम में एक गर्भवती हथिनी को किसी ने पटाखों से भरा अनानास खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हथिनी गर्भवती थी और इससे उसके बच्चे की भी जान चली गई। इस शर्मनाक घटना का सोशल मीडिया पर हर कोई विरोध कर रहा है। इस घटना की तस्वीर वहां के वन विभाग के अधिकारी ने ही सोशल मीडिया पर डाली, जिसके बाद हथिनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल से संवाद में राजीव बजाज ने कहा, देश में खुलासा करने और सच्चाई बताने में कोताही बरती गई
    Next Article आरआईएल का राइट इश्‍यू 1.59 गुणा सब्सक्राइब, मिले 84 हजार करोड़ रुपये के आवेदन
    sonu kumar

      Related Posts

      केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह

      June 1, 2025

      “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार

      June 1, 2025

      देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version