Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राहुल से संवाद में राजीव बजाज ने कहा, देश में खुलासा करने और सच्चाई बताने में कोताही बरती गई
    देश

    राहुल से संवाद में राजीव बजाज ने कहा, देश में खुलासा करने और सच्चाई बताने में कोताही बरती गई

    sonu kumarBy sonu kumarJune 4, 2020Updated:June 4, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वैश्विक महामारी कोरोना और लॉकडाउन के संकट के बीच गिरती अर्थव्यवस्था के मुद्दों पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार विशेषज्ञों से संवाद कर रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने गुरुवार को बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज से चर्चा की। संक्रमण और लॉकडाउन को लेकर लोगों से वास्तविक स्थिति छुपाने के राहुल गांधी के सवाल पर राजीव बजाज ने कहा कि हमारे यहां कुछ खुलासा करने तथा सच्चाई बताने के मामलों में कोताही बरती गई है। लोगों में इस कदर भय पैदा कर दिया गया कि वो उससे उबर ही नहीं सके।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वर्तमान में देश में कोविड-19 और लॉकडाउन की वास्तविकता पर चर्चा के दौरान जब पूछा कि आज की स्थिति देखकर राजीव जी आपको क्या लगता है तो उन्होंने नारायण मूर्ति के कथन को रखते हुए कहा कि ‘जहां संदेह होता है, वहां खुलासा होता है। मुझे लगता है कि हमारे यहां खुलासा करने और सच्चाई के मामले में कमी रह गई।’ बजाज ने कहा कि वायरस को  लेकर लोगों में इतना भय पैदा कर दिया गया है कि लोगों को लगता है कि यह बीमारी कैंसर या कुछ उसके जैसी है। ऐसे में अब जरूरी है कि सरकार कुछ ऐसे उपाय करे जिससे लोगों की सोच बदले और उनका जीवन सामान्य हो सके।

    लॉकडाउन को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि यह काफी अजीब है। मुझे नहीं लगता कि किसी ने कल्पना की थी कि दुनिया को इस तरह से बंद कर दिया जाएगा। ऐसे तो विश्व युद्ध के दौरान भी नहीं हुआ। इस पर राजीव बजाज ने कहा कि भारत को जिस तरह से बंद किया गया है यह बहुत ही कठोर लॉकडाउन है। इस तरह के लॉकडाउन के बारे में कभी नहीं सुना। दुनिया भर से मेरे सभी दोस्त और परिवार हमेशा बाहर निकलने के लिए स्वतंत्र रहे हैं।

    प्रशासन के व्यवहार पर राजीव बजाज ने कहा कि हमारे देश में जहां हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिस कुछ नहीं करती वहीं बिना मास्क पहने लोगों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। उनके हाथ में ‘मैं देशद्रोही’ या फिर ‘मैं गधा..’ आदि लिखी तख्तियां पकड़ा दी जाती हैं। यहां तक की कुछ बुजुर्गों को मैंने देखा है कि वो सुबह ताजी हवा के लिए घर से बाहर निकलते हैं तो उन्हें डंडे मारे जाते हैं। आखिर ये संक्रमण रोकने का कौन सा तरीका है। जापान और अमेरिका जैसे देशों में एक हजार डॉलर प्रति व्यक्ति देने की बातें सुनते हैं लेकिन हमारे यहां प्रोत्साहन तो दूर सहयोग करने में भी काफी दिक्कते हैं।

    राहुल गांधी के सवाल कि संकट की घड़ी में हम पश्चिम की ओर क्यों देखते हैं पर राजीव बजाज ने कहा कि भारत ने पश्चिम की ओर सिर्फ देखा ही नहीं बल्कि काफी आगे भी बढ़ गए। इसके बजाय पूर्वी देशों में इस पर बेहतर काम हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें जापान और स्वीडन की तरह नीति अपनानी चाहिए थी। वहां नियमों का पालन हो रहा है लेकिन लोगों का जीवन मुश्किल नहीं बनाया जा रहा।

    राहुल ने कहा कि गरीबों एवं मजदूरों को नकदी देकर मदद करने के मुद्दे पर सरकार कतराती रही है, ऐसे में हमें क्या करना चाहिए। इस पर राजीव ने कहा कि भारत मुश्किलों से बच नहीं सकता है, उसे खुद को निकालना पड़ेगा। ऐसे में सबसे कारगर कदम होगा अपने मजदूरों को अगले छह महीने तक पैसा दिया जाए। सरकार के इस कदम से बाजार में मांग बढ़ेगी, जिसका लाभ अर्थव्यवस्था के पाले में भी पड़ेगा।

    वहीं अर्थव्यवस्था को कैसे बढ़ाए और मैन्युफैक्चरिंग पर कैसे जोर दें के राहुल के सवाल पर राजीव बजाज ने कहा कि भारत की मैन्युफैक्चरिंग पर दुनिया की नजर है, ब्राजील भारत की नीति की तारीफ करता है और इसे बदलाव वाला कहता है। उन्होंने कहा कि अगर आप धोनी बनना चाहते हैं तो आप हर स्पॉट पर नहीं खेल सकते। कंपनियों को भी स्पेशलिस्ट बनना होगा। हम लोग विचारों से काफी खुले हैं, जिसे हमें बनाए रखना होगा।

    उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट के बीच राहुल गांधी ने विशेषज्ञों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद का सिलसिला शुरू किया है। इससे पहले राहुल ने आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आशीष झा व स्वीडन के कैरोलिंसका इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर जोहान गिसेक से बात कर चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना के आर्थिक दुष्प्रभावों से निपटने के लिए भारत में सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई, जल्द मिलेंगे नतीजे : मोदी
    Next Article कांग्रेस नेता की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मांग, देहिंग पटकाई रेनफॉरेस्ट में खनन पर लगे रोक
    sonu kumar

      Related Posts

      केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह

      June 1, 2025

      “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार

      June 1, 2025

      देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version