आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को कलंकित होने से बचा लिया। एक दिन पहले संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव पर टिप्पणी करते हुए शनिवार को उन्होंने कहा कि झारखंड का यह पहला राज्यसभा चुनाव है, जिसमें कोई हॉर्स ट्रेडिंग नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इससे पहले सरकार ही हॉर्स ट्रेडिंग करती-कराती थी। हेमंत भी चाहते तो बहुत कुछ कर सकते थे, लेकिन उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों को महत्व देते हुए ऐसा कोई प्रयास नहीं किया। यह झारखंड के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। श्री राय ने कहा कि चुनाव में जीत-हार से अधिक जरूरी इसका स्वतंत्र और निष्पक्ष होना है। इस लिहाज से झारखंड ने नया इतिहास रचा है।
Previous Articleराज्यसभा चुनाव में जीत ने झारखंड भाजपा को दी नयी ऊर्जा
Next Article 51 किलो डोडा के साथ दो बाईक सहित एक युवक गिरफ्तार