Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»लाॅकडाउन हटते ही महिलाओं के साथ बढ़ने लगी छिनैती की घटनाएं
    अन्य खबर

    लाॅकडाउन हटते ही महिलाओं के साथ बढ़ने लगी छिनैती की घटनाएं

    sonu kumarBy sonu kumarJune 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    कोरोना दहशत के चलते पिछले करीब ढाई महीने में अपराध का ग्राफ एकदम नीचे था। लाॅकडाउन खुलते ही जहां एक ओर लोगों का घूमना फिरना आना जाना शुरु हुआ है। तो दूसरी ओर दो दिन पूर्व लाॅकडाउन खुलते ही छुटपुट अपराधों में एकदम उछाल आ गया है।
    पिछले दो-तीन दिनों में सुबह सुबह बाईक सवार बदमाशों ने महिलाओं को शिकार बनाना शुरु कर दिया है। इस मामले को लेकर सुबह सुबह गस्त करते हुए लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाने वाला पुलिस बल भी अवाक है। साथ ही दो दिनों में दो घटनाएं होना और दोनों ही अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी पर सवालिया निशान लगाती नजर आ रही है। जबकि दोनों ही घटनाओं में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। ऐसा पुलिस का कहना है।
    नगर के बीचों बीच सबसे खास कहे जाने वाले थाना नवाबाद क्षेत्र में सुबह, सुबह घूमने जा रही महिला के गले से एक स्कूटी सवार बदमाश मंगल सूत्र छीनकर भाग गया। सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि लाला हरदौल मन्दिर के सामने अन्दर सैयर गेट निवासी दीपक विश्वकर्मा की मां मीरा देवी सुबह करीब साढ़े पांच बजे पड़ोस की महिलाओं के साथ घूमने जा रही थी। जैसे ही वह झरना गेट से आगे क्राफ्ट मेला मैदान के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे एक स्कूटी सवार ने मीरा देवी का गले से मंगल सूत्र झपट लिया और वापस भाग गया।
    दीपक द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक नबावाद प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा द्वारा बताया गया कि पीड़ित महिला की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं आया है।
    वहीं दूसरी घटना बीते रोज सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित आदर्श नगर की बताई जा रही है।
    सूत्रों की मानें तो वहां नगर निगम में कार्यरत मसीहागंज निवासी महिला सफाईकर्मी पूजा सुबह सुबह सफाई करने पहुंची थी। वहां उसके गले से भी बाईक सवार मंगलसूत्र लूट ले गए। हालांकि इस संबंध में जब थानाध्यक्ष संजय गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने घटना के होने से भी इंकार कर दिया। यह अलग बात है कि उस दिन के बाद से सफाईकर्मी दहशत के चलते सुबह से सफाई को नहीं जाती है। अब उस क्षेत्र में सफाई कर्मी 9 बजे के आस पास ही सफाई के लिए पहुंचती हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article​एयर मार्शल ने वायुसेना कर्मियों को ​दी फिट और सतर्क रहने की सलाह
    Next Article झारखंड का हर बड़ा ठेका मिलता रहा है रामकृपाल कंस्ट्रक्शन को
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      • सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version