Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»झारखंड का हर बड़ा ठेका मिलता रहा है रामकृपाल कंस्ट्रक्शन को
    ताजा खबरें

    झारखंड का हर बड़ा ठेका मिलता रहा है रामकृपाल कंस्ट्रक्शन को

    azad sipahiBy azad sipahiJune 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड में पिछले पांच साल के दौरान जितने भी बड़े निर्माण हुए या हो रहे हैं, उन सभी पर रामकृपाल कंस्ट्रक्शन की मुहर लगी है। सरकारी निर्माण में इस कंपनी का लगभग एकाधिकार रहा है। चाहे विधानसभा का नया भवन हो या हाइकोर्ट का नया परिसर, नये सचिवालय का ठेका हो या दूसरे निर्माण, हर काम रामकृपाल कंस्ट्रक्शन को ही मिला। रंजन सिंह की स्वामित्व वाली इस कंपनी को राज्य के कई नेताओं और अधिकारियों का वरदहस्त हासिल है। झारखंड की पूर्व मुख्य सचिव को पहले से ही इस कंपनी से जोड़ कर देखा जाता था। एनआइए को कंपनी के एक प्रमोटर के परिवार में हुई एक शादी का वीडियो हाथ लगा है, जिसमें झारखंड के कई आइएएस अधिकारी शामिल हैं। इस वीडियो में टेरर फंडिंग मामले से जुड़े कुछ लोग भी दिखे हैं। इसके बाद ही एनआइए की टीम ने कार्रवाई की है। अभी तक यह पता नहीं चला है कि कंपनी के कार्यालय में छापामारी के दौरान टीम को क्या-क्या मिला।

    विधानसभा भवन का निर्माण किया
    इस कंपनी ने झारखंड विधानसभा के नये भवन का निर्माण किया है। इसके निर्माण में काम आवंटित होने से लेकर हर स्तर पर अनियमितता के आरोप लगे हैं। रामकृपाल कंस्ट्रक्शन ने यह काम हासिल करने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाये। यहां तक कि बिना किसी मुनाफे के इसने यह काम करने का करार कर लिया। हैंडओवर होने से पहले ही नये भवन के एक हिस्से में आग लग गयी, जिसमें साजिश के आरोप लगाये गये।

    वर्तमान सीएम हेमंत सोरेन के अलावा निर्दलीय विधायक सरयू राय भी विधानसभा भवन के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगा चुके हैं। सरयू राय ने तो इस निर्माण की सीबीआइ जांच की मांग तक की है। विधानसभा के साउंड सिस्टम को लेकर कई विधायकों ने शिकायत दर्ज करायी है। इस कंपनी के जिम्मे हाइकोर्ट के नये परिसर का निर्माण भी है। इसकी लागत पहले तीन सौ करोड़ रुपये तय की गयी थी, लेकिन अब यह बढ़ कर लगभग दोगुनी हो गयी है। झारखंड के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, ओड़िशा और बंगाल के कई इलाकों में कंपनी का काम चल रहा है।

    मधु कोड़ा के शासनकाल में चर्चा में आयी कंपनी
    रामकृपाल कंस्ट्रक्शन की चर्चा पहली बार मधु कोड़ा के शासन काल में हुई। उस समय भी इस कंपनी को झारखंड में कई बड़े काम आवंटित किये गये। 2014 में रघुवर दास के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस कंपनी ने खूब प्रगति की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलाॅकडाउन हटते ही महिलाओं के साथ बढ़ने लगी छिनैती की घटनाएं
    Next Article दो महीने बाद खुला डेली मार्केट, लोगों ने की खरीदारी
    azad sipahi

      Related Posts

      ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अब ऑपरेशन घुसपैठिया भगाओ

      June 4, 2025

      झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल

      June 3, 2025

      अमित शाह की नीति ने तोड़ दी है नक्सलवाद की कमर

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version