Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भारत के आगे झुका ड्रैगन, एलएसी से सैनिक हटाने को ​राजी ​
    Top Story

    भारत के आगे झुका ड्रैगन, एलएसी से सैनिक हटाने को ​राजी ​

    sonu kumarBy sonu kumarJune 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    भारत और चीन ​के बीच पूर्वी लद्दाख ​में ​वास्तविक नियंत्रण रेखा (​​​​एलएसी) से​ पीछे हटने पर ​सहमति बन गई है। सोमवार को 11 घंटे चली सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता की शुरुआत में ​चीन भारतीय क्षेत्र से निर्माण न हटाने की जिद पर ​अड़ा रहा, इसीलिए सुबह शुरू हुई वार्ता देर रात तक चली​​।लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की ​मैराथन बैठक ​​के दौरान ​रात को ​भारतीय और चीनी सेना ​के कमांडरों में इस बात पर ​आपसी सहमति ​बनी कि दोनों देश पूर्वी लद्दाख में ​एलएसी​ से पीछे हटेंगे।
     
    ​चीन के आग्रह पर बुलाई गई कमांडर स्तर की यह बैठक पूर्वाह्न 11.30 बजे शुरू होकर देर रात तक चली। वार्ता में भारत ने चीन से दो टूक कहा कि पहले​ पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से अपनी सेना हटाकर 2 मई से पहले की स्थिति बहाल करें, तभी आगे की बातचीत संभव है। यानी कि भारत की ओर से साफ-साफ शब्दों में ​कहा गया कि चीन अपने क्षेत्र में वापस जाए​​। ​भारतीय सेना की 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीन की तरफ से तिब्बत सैन्य जिले के कमांडर मेजर जनरल लिन लियू के बीच एलएसी से 11 किमी. अंदर चीन के क्षेत्र चुशुल-मोल्दो में यह ​बैठक हुई​​​​। ​​पहले दौर की​ ​6 जून को इन्हीं दोनों अधिकारियों के बीच ​बातचीत​ हुई थी, जिसमें बनी सहमति​यों को बाद में चीन ​ने मानने से इनकार कर दिया था​।​ ​
     
    दूसरे दौर की सोमवार को हुई बैठक में पूर्वी लद्दाख में सभी ​विवादित क्षेत्रों से विस्थापन के तौर-तरीकों पर चर्चा की गई और ​तय किया गया कि ​दोनों पक्ष इस​ तरह की वार्ताओं को आगे ​भी जारी रखेंगे​। ​​बैठक में भारत​ और ​चीन की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख में सभी क्षेत्रों से अलग होने के लिए सहमति व्यक्त की है। आगे बढ़ने के तौर-तरीकों पर चर्चा की गई। ​हालांकि एलएसी से पीछे हटने की प्रक्रिया में कुछ दिन लगेंगे। कमांडरों ने यह भी तय किया कि ​​एलएसी से पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले क्षेत्रों को चिह्नित करने के लिए स्थानों, तिथियों और घटनाओं का एक कैलेंडर तैयार किया जायेगा।​​​  
     
    ​भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों ​की 15 जून को भी​ दिन में वार्ता ​हुई थी। ब्रिगेडियर और कर्नल स्तर की हुई ​इस ​वार्ता में पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी क्षेत्र और हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र पेट्रोलिंग पॉइंट्स 14 और 17 के दो फेस-ऑफ स्थलों पर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद सौर्हाद्रपूर्ण माहौल में दोनों देशों की फ़ौजों के 5-5 किलोमीटर पीछे हटने पर सहमति बन गई थी​ लेकिन इसी दिन देर शाम चीनी सैनिक फिर वादे से मुकर गए और टेंट लगा दिए। इसी मुद्दे पर भारतीय सैनि​कों के विरोध ​करने पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। ​इस घटना में भारत के कर्नल संतोष बाबू समेत 20 सैनिक शहीद हो गए। ​इसी बैठक में चीन ने पहली बार गलवान घाटी में 15/16 जून की रात हुई हिंसक झड़प में अपने कमांडिंग ऑफिसर के मारे जाने की बात कबूली​ है​।​ 
      
    ​सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे जमीनी हालात देखने और अब तक चीनी सेना के साथ हुई वार्ता में प्रगति की समीक्षा करने ​के लिए ​आज ​दोपहर पालम ​हवाई अड्डे से भारतीय वायु सेना ​के विमान ​ईजे-135 ​से लेह, लद्दाख के लिए ​रवाना हुए हैं​।​​ ​सेना प्रमुख ​पहले ​​लेह ​के सैन्य अस्पताल जाकर गलवान संघर्ष ​में घायल सैनिकों से ​मिलेंगे।​ इसके बाद ​सेना प्रमुख लद्दाख ​जाएंगे, जहां वह ​सेना की ​​​14​वीं ​ कोर ​के ​अधिकारियों के साथ वहां की जमीनी स्थिति और चीनी सेना के साथ बातचीत में प्रगति की समीक्षा करेंगे।​ ​वह ​14​वीं कोर ​के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह से भी मिलेंगे। जनरल हरिंदर सिंह और उनके चीनी समकक्ष के बीच सोमवार को ​हुई ​1​1​ घंटे ​की ​बातचीत ​में ही इस बात पर ​आपसी सहमति ​बनी है कि दोनों देश पूर्वी लद्दाख में ​एलएसी​ से पीछे हटेंगे। वह सेना प्रमुख को इस बातचीत का पूरा ​ब्योरा देंगे।​​ 
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्‍स 151 अंक उछला
    Next Article जैश-ए-मोहम्मद कश्मीर घाटी में पुलवामा जैसा हमला दोहराने की तैयारी में: दिलबाग सिंह
    sonu kumar

      Related Posts

      केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

      May 24, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version