Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»चंद्रग्रहण: कम चमक के साथ दिखाई देगा पूर्णिमा का चांद
    ताजा खबरें

    चंद्रग्रहण: कम चमक के साथ दिखाई देगा पूर्णिमा का चांद

    sonu kumarBy sonu kumarJune 4, 2020Updated:June 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार, 05 जून की मध्यरात्रि को चंद्रग्रहण पड़ रहा है। इस दौरान पृथ्वी की परिक्रमा करता हुये चंद्रमा का लगभग आधा भाग पृथ्वी की उपछाया में से होकर निकलेगा, जिससे चंद्रमा की चमचमाती चांदनी लगभग तीन घंटे के लिये कुछ मंद हो जायेगी। इस खगोलीय घटना को पेनुम्ब्रल लुनर इकलिप्स या उपछाया चंद्रग्रहण कहते हैं।
    भोपाल की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने गुरुवार को हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस भी है और ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा भी। इस अवसर पर मध्यरात्रि में चंद्रग्रहण लगेगा। इस घटना के समय सूरज और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाएगी। इससे पृथ्वी की छाया और उपछाया दोनों बनेगी। चंद्रमा का लगभग आधा भाग इस उपछाया की सीध में आ जाएगा, जिससे इस समय चंद्रमा की चमक फीकी पड़ जायेगी।
    उन्होंने बताया कि चंद्रग्रहण तीन प्रकार के हो सकते हैं। जब चंद्रमा का पूरा भाग पृथ्वी की घनी छाया वाले भाग में आता है तो पूर्णचंद्रग्रहण होता है। जब चंद्रमा का कुछ भाग घनी छाया में तथा बाकी भाग उपछाया में आता है तो आंशिक चंद्रग्रहण होता है, लेकिन जब चंद्रमा का पूरा भाग उपछाया में ही आता है तो उसे पेनुम्ब्रल लुनार इकलिप्स या उपछाया चंद्रग्रहण कहते हैं। इन सभी चंद्रग्रहणों को खाली आंखों से देखा जा सकता है। इन्हें देखने के लिये व्यूअर या किसी यंत्र की आवश्यकता नहीं होती है।
    भोपाल में ग्रहण की स्थिति
    सारिका ने बताया कि राजधानी भोपाल में 05 जून की रात्रि 11.15 बजे से उपछाया चंद्रग्रहण की शुरुआत होगी। इस ग्रहण की अवधि तीन घंटे 18 मिनट की होगी। रात्रि 12.54 बजे चांद अधिकतम उपछाया में पहुंचेगा, जबकि इस उपछाया ग्रहण की समाप्ति पांच-छह जून की रात में 02.34 बजे होगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान : नौ जिलों में मिले कोरोना के 68 नए मरीज
    Next Article कोरोना के आर्थिक दुष्प्रभावों से निपटने के लिए भारत में सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई, जल्द मिलेंगे नतीजे : मोदी
    sonu kumar

      Related Posts

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025

      शिक्षा मंत्री के बयान पर बांग्लाभाषी समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version