Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»प्रवासी श्रमिकों ने सूखे पोखर में ला दिया पानी, फिर नहीं मिलेगा काम तो जाएंगे परदेस
    बिहार

    प्रवासी श्रमिकों ने सूखे पोखर में ला दिया पानी, फिर नहीं मिलेगा काम तो जाएंगे परदेस

    sonu kumarBy sonu kumarJune 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    बेगूसराय। देश के तमाम बड़े शहर से प्रवासी श्रमिकों के लौटने का सिलसिला जारी है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, अगरतला जैसे शहरों से लौटने का सिलसिला जारी रहने के  बीच राजस्थान, हरियाणा और पंजाब की ओर श्रमिकों के जाने का क्रम भी धीरे-धीरे तेज हो रहा है। मिल मालिक और बड़े-बड़े जमींदार रिजर्व एसी बस भेज कर श्रमिकों को मंगवा रहे हैं। उन्हें डर है कि यदि बिहार से श्रमिकों के लाने की विशेष व्यवस्था नहीं की जाएगी तो यह लौट कर नहीं आएंगे और उनका विकास कार्य रुक जाएगा। इधर, गांव में रह रहे श्रमिकों में से कुछ सरकारी स्तर से मिले काम की बदौलत गांव के विकास और पर्यावरण संरक्षण का इतिहास रच रहे हैं। गांवों में जिस पोखर के जीर्णोद्धार में साल- दो साल लगते थे, वह प्रवासी श्रमिकों के श्रम शक्ति की बदौलत 10 से 15 दिनों में हो रहा है। लॉकडाउन के दौरान काम उपलब्ध कराए जाने के बाद जिले के 23 से अधिक पोखर का जीर्णोद्धार हो चुका है।

     

    पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जल जीवन और हरियाली के लिए मनरेगा एवं लघु सिंचाई विभाग की योजनाओं से कराए गए जिर्णोद्धार के कारण मानसून की पहली बारिश में ही पोखरों में पानी जमा हो गया है। पोखर के चारों ओर हरियाली के लिए पेड़ लगाए जा रहे हैं। सरकार की सोच है कि जल और हरियाली रहेगा, तभी तो जीवन सुरक्षित रह सकेगा। लघु जल संसाधन विभाग द्वारा बेगूसराय जिला में 42 सार्वजनिक तालाब, पोखर के जीर्णोद्धार का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें से लॉकडाउन के दौरान 23 का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि 11 योजनाओं का प्रगति पर है। इसके अलावा भी प्रशासन देश के विभिन्न शहरों से आए श्रमिकों को कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार के विभिन्न अवसर सृजित किए जा रहे हैं। श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है, बेगूसराय में अब तक 26,484 प्रवासियों का डाटा फिड किया जा चुका है। जबकि काम करने के इच्छुक 1964 श्रमिकों को मनरेगा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, हर घर नल का जल, बरौनी रिफाइनरी, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग में रोजगार उपलब्ध कराया गया है लेकिन इससे श्रमिकों का कुछ होने वाला नहीं है।

     

    बेगूसराय में देश के विभिन्न हिस्सों से 60 हजार से भी अधिक श्रमिक वापस आए हैं। इन्हें काम उपलब्ध कराना नामुमकिन तो नहीं लेकिन मुश्किल जरूर है। जल, जीवन और हरियाली अभियान में लगे दोरिक सहनी, इंदल सहनी, विनोद पासवान आदि ने बताया कि हम लोग दिल्ली में काम करते थे। लॉकडाउन हो जाने के बाद जब काम बंद हो गया तो वहां रोटी पर भी आफत हो गई। उत्तम नगर में रहते थे, झुग्गी से निकलना मुश्किल था। चार दिन तक चूरा-दालमोट खाकर रहे, जिसके बाद करीब 20 दिनों की लंबी पैदल यात्रा कर हम लोग गांव आए। यहां एकांतवास केंद्र (क्वारेन्टाइन सेंटर) में 14 दिन रहने के बाद घर जाने की इजाजत मिली। सेंटर पर ही फॉर्म भरा था, जिसके बाद काम मिल गया है लेकिन इसके बाद काम मिलेगा यह कहना मुश्किल है। अगर काम नहीं मिला तो भी दिल्ली नहीं जाएंगे, एक- दो महीने के बाद पंजाब या हरियाणा मजदूरी करने चले जाएंगे, यहां रहेंगे तो फिर पेट कैसे भरेगा। सुनने में आया है कि प्रधानमंत्री द्वारा हम गरीबों के लिए योजना चलाई गई है अगर उस योजना में काम मिला तो ठीक, नहीं मिला तो परदेस का ही आशा है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआपातकाल की बरसी पर कांग्रेस पर बरसे शाह, कहा- देश में लोकतंत्र लेकिन कांग्रेस में नहीं
    Next Article पंजाब: तरनतारन के गांव कैरो में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version