Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»1989 के बाद पहली बार त्राल हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों से मुक्त
    Top Story

    1989 के बाद पहली बार त्राल हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों से मुक्त

    sonu kumarBy sonu kumarJune 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पुलवामा। पुलवामा जिले के त्राल में शुक्रवार को पांच लाख के इनामी हिजबुल कमांडर मोहम्मद कासिम शाह उर्फ जुगनू सहित तीन आतंकी मारे गए। इसके अलावा एक अन्य आतंकी बसित अहमद पर्रे अपने खानदान का चौथा ऐसा लड़का था, जो बंदूक उठाने के बाद मारा गया। इसके साथ ही दक्षिण कश्मीर का त्राल क्षेत्र हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों से पूरी तरह से मुक्त हो गया है।
    इस साल अब तक दक्षिण कश्मीर में 110 आतंकी मारे जा चुके हैं। और मारे गए ज्यादातर आतंकी दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, शोपियां तथा पुलवामा जिलों के ही निवासी थे। सुरक्षाबलों के लगातार प्रहार के कारण अब आतंकियों का गढ़ कहे जाने वाला त्राल तीन दशक बाद आतकियों से मुक्ति पा चुका है। 1989 के बाद पहली बार त्राल में हिजबुल मुजाहिदीन का एक भी स्थानीय आतंकी जिदा नहीं है।
    कश्मीर घाटी में आतंक को एक नया रूप प्रदान करने वाले हिजबुल का पोस्टर ब्वॉय बुरहान वानी और अलकायदा से जुड़े असार गजवात उल हिद का कमांडर जाकिर मूसा के मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में हिसंक वारदातों में उछाल आया लेकिन सुरक्षाबलों के अथक प्रयासों से धीरे-धीरे इसमें कमी आई और केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद तो कश्मीर घाटी में आतंक पर प्रहार तेज कर दिए गए। खास करके दक्षिण कश्मीर में युवाओं को सही राह पर लाने में पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों ने एक अहम भूमिका निभाई। इसमें स्थानीय लोगों ने भी पूरा साथ दिया। बुरहान वानी तथा जाकिर मूसा भी त्राल के ही निवासी थे।
    सभी आतंकी संगठनों के आतंकी अपने ठिकाने के रूप में त्राल के जंगलों को ही सुरक्षित स्थान मानते थे और यहां आतंकियों के स्थानीय मददगार भी मिल जाते थे।
    लेकिन अब त्राल में हिजबुल आतंकियों का डर समाप्त होने के बाद यहां के युवा आतंक की राह पर नहीं चलना चाहते। वे सुकून और अमन का जीवन जीकर अपने प्रदेश का नाम रोशन करना चाहते हैं। इसमें पुलिस तथा अन्य सुरक्षाबल भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटिड्डी दल के प्रवेश करते ही हरकत में आई दिल्ली सरकार, मंत्री गोपाल राय ने बुलाई आपात बैठक
    Next Article भारत कोविड-19 की लड़ाई में कई देशों से बेहतर, फिर भी 2 गज की दूरी जरूरीः प्रधानमंत्री
    sonu kumar

      Related Posts

      राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लाल कृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

      September 27, 2025

      न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल बने कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

      September 27, 2025

      आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी बने एसीबी के एएसपी

      September 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लाल कृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
      • न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल बने कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
      • विधायक ने कॉलेज के तिमंजिला भवन का किया उद्घाटन
      • आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी बने एसीबी के एएसपी
      • झारखंड : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव पड़ा कमजोर, 28 से मौसम होगा साफ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version