Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»आप्रेशन ब्लू स्टार की बरसी पर गोल्डन टैम्पल में हुई झड़प, खालिस्तान के लगाए झंडे और की नारेबाजी
    देश

    आप्रेशन ब्लू स्टार की बरसी पर गोल्डन टैम्पल में हुई झड़प, खालिस्तान के लगाए झंडे और की नारेबाजी

    sonu kumarBy sonu kumarJune 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अमृतसर: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर खालिस्तान का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। शनिवार को सिख पंथ द्वारा मनाए जा रहे घल्लुघरा दिवस के अवसर पर आक्रोशित नेताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसके बाद तमाम लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। खालिस्तान के झंडे लहराते हुए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। पुलिस प्रशासन और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी हुई। इसके बावजूद पुलिस ने माहौल को शांत बनाए रखने का प्रयास किया।

    शनिवार को सिख पंथ के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व है, जिसे सद्भावना पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन पाठ और भोग के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने श्री अकाल तख्त साहब से उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। साथ ही करोना के खतरे को देखते हुए समाजिक दूरी के मापदंडों को भी ध्यान में रखा गया।

    अकाल तख्त के जत्थेदार, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और दमदमी टकसाल ने अपील की थी कि श्रद्धालु अपने घरों में रहें, गुरबाणी का पाठ करें और अरदास करें। इसके उपरांत सिख  युवाओं द्वारा उठाए गए खालिस्तान समर्थक नारों पर प्रतिक्रिया देते हुए ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा के अगर यह नारेबाजी कार्यक्रम को बाधित करने के लिए की गई तो यह सही नहीं है, परंतु अगर कार्यक्रम के बाद खालिस्तान के नारे लगाए तो वह इस बात को रद्द नहीं करते, क्योंकि यह उनकी धार्मिक भावनाओं का स्वाभाविक परिणाम था।
    इससे पूर्व श्री अकाल तख्त साहिब जाने के प्रयास में लगे गर्म ख्याली अकाली दल अमृतसर के नेता जिसमें ईमान सिंह, गोपाला सिंह आदि वहां अरदास करने पहुंचे तो प्रशासन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर झड़प हो गई। रोष प्रदर्शन करते हुए अकाली दल अमृतसर के नेताओं ने जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के खिलाफ नारेबाजी की। खालिस्तान के झंडे लहराए और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। तनावपूर्ण स्थिति को खत्म करने के लिए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाक पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक पर अमेरिकी महिला ने लगाया रेप का आरोप
    Next Article नौसेना ने 700 नागरिकों को मालदीव से सुरक्षित निकाला, भारत लौटा आईएनएस जलाश्व
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा

      May 30, 2025

      केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जाएंगे पुंछ, गोलाबारी से प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

      May 30, 2025

      भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी

      May 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कोलंबिया ने आधिकारिक बयान वापस लिया, पाकिस्तान की एक और हार
      • इंडिगो की 2 जुलाई से मुंबई-आदमपुर के बीच दैनिक सीधी उड़ान
      • जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और 91.2 प्रतिशत छात्र सफल
      • सोनारी एयरपोर्ट की दीवार गिरी, कई इलाकों में अंधेरा
      • नक्सली ने जेल में की खुदकुशी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version