Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नौसेना ने 700 नागरिकों को मालदीव से सुरक्षित निकाला, भारत लौटा आईएनएस जलाश्व
    Breaking News

    नौसेना ने 700 नागरिकों को मालदीव से सुरक्षित निकाला, भारत लौटा आईएनएस जलाश्व

    sonu kumarBy sonu kumarJune 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    ऑपरेशन ‘समुद्र सेतु’ के तीसरे चरण में भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस जलाश्व शुक्रवार को मालदीव में फंसे भारतीयों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ। 700 भारतीयों के साथ यह जहाज 7 जून को तमिलनाडु के तूतीकोरिन बंदरगाह पर पहुंचेगा।
    मालदीव से भारतीय नागरिकों को लाने के लिए आईएनएस जलाश्व गुरुवार को सुबह राजधानी माले पहुंच गया था। शुक्रवार को पोर्ट ऑफ माले में पहुंचने पर भारतीयों को जहाज पर सवार करने की प्रक्रिया शुरू की गई। नौसेना के जहाज से भारत आने वाले यात्रियों की चेक-इन और जांच-पड़ताल वेलना एयरपोर्ट पर पूरी की गई। इसके बाद नौसेना की बसों से उन्हें बंदरगाह पर पहुंचाया गया। कुछ लोग अपने साधनों से भी बंदरगाह पहुंचे।
    मालदीव में भारत मिशन के स्वयंसेवकों ने हवाई अड्डा क्षेत्र में पहुंचने वाले यात्रियों का स्वागत किया और आईएनएस जलाश्व में सवार होने से पहले औपचारिकताएं पूरी कीं। यात्रियों के सामान को जहाज पर लोड करने से पहले सेनेटाइज किया गया और यात्रियों की स्वस्थता की पहचान के लिए उनके हाथों में एक मुहर भी लगाई गई। जहाज पर चढ़ने से पहले उनका सामान अलग से लोड करने की व्यवस्था की गई। महिलाओं और बच्चों को जहाज पर सवार करने में प्राथमिकता दी गई।
    देर शाम भारत के लिए रवाना होने से पहले तटबंध के दौरान मालदीव के तटरक्षक बल के कमांडेंट कर्नल मोहम्मद सलीम ने जहाज का दौरा किया। भारत सरकार के ‘मिशन वंदे भारत’ के तहत मालदीव और श्रीलंका से लगभग 2700 भारतीय नागरिकों को सफलतापूर्वक भारतीय तटों पर वापस लाएगा। यात्रा के दौरान जहाज पर कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती के साथ पालन किया जाएगा।
    मालदीव से 700 यात्रियों को लेकर शुक्रवार की देर शाम रवाना हुए आईएनएस जलाश्व के 07 जून 20 को तूतीकोरिन पहुंचने की उम्मीद है। सभी भारतीयों को तमिलनाडु के तूतीकोरिन बंदरगाह में उतारकर राज्य अधिकारियों को देखभाल के लिए सौंपा जाएगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआप्रेशन ब्लू स्टार की बरसी पर गोल्डन टैम्पल में हुई झड़प, खालिस्तान के लगाए झंडे और की नारेबाजी
    Next Article मुंबई से जयपुर पहुंची महिला की स्टेशन पर मौत, 90 यात्री क्वारंटीन
    sonu kumar

      Related Posts

      दिल्ली बम धमाका मामले में आतंकी उमर उन नबी का सहयोगी गिरफ्तार

      November 26, 2025

      ‘यह धर्म ध्वजा सिर्फ एक झंडा नहीं, भारतीय सभ्यता के कायाकल्प का झंडा है’-PM मोदी

      November 25, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, सरसंघचालक भी रहे मौजूद

      November 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी में दर्दनाक हादसा: लौह अयस्क लदे ट्रक में लगी आग, चालक की मौत
      • भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले रांची पहुंचे विराट कोहली और क्विंटन डी कॉक
      • बिजली तार के संपर्क में आने से धान का फसल जलकर खाक
      • दिल्ली बम धमाका मामले में आतंकी उमर उन नबी का सहयोगी गिरफ्तार
      • पुटूआगढ़ जंगल में मिले युवक के शव पर बवाल, 5 घंटे जाम रहा कोयल पुल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version