वाशिंगटन। दुनिया की एकमात्र महाशक्ति अमेरिका में एक अश्वेत नागरिक की पुलिस द्वारा गर्दन दबा कर की गयी हत्या के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं और कई प्रांतों में गृहयुद्ध की स्थिति पैदा हो गयी है। इसके कारण दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति, यानी अमेरिकी राष्ट्रपति का आवास व्हाइट हाउस अंधेरे में डूब गया है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बंकर में छिपना पड़ा है।
अमेरिका में अश्वेत नागरिक की मौत के बाद जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लोगों के गुस्से के केंद्र में आ चुके हैं। राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस को दुनिया के सबसे सुरक्षित घरों में से एक माना जाता है। हालांकि, बावजूद इसके जब व्हाइट हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन आक्रामक होने लगे, ट्रंप को एक सीक्रेट बंकर में शरण लेनी पड़ी है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस की बत्तियां बुझा दी गयी हैं, हालांकि उसके ऊपर अमेरिकी राष्ट्रध्वज अब भी फहरा रहा है। व्हाइट हाउस प्रशासन के इस कदम के बाद न सिर्फ लोगों ने ट्रंप को कमजोर नेता बताया है, बल्कि पूर्व अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा को उनसे बेहतर भी बताया जा रहा है। व्हाइट हाउस के सामने कई दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है।

आसपास की कई इमारतों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है। यहां तक कि ‘चर्च आॅफ प्रेजिडेंट्स’ के नाम से मशहूर ऐतिहासिक सेंट जांस एपिस्कोपल चर्च को आग तक लगा दी गयी। जानकारों के मुताबिक अमेरिकी इतिहास में यह दूसरा मौका है, जब व्हाइट हाउस की बत्तियां बंद की गयी हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप को व्हाइट हाउस के पास बने एक बंकर में ले जाया गया है। इस बंकर को प्रेसीडेंशियल कमांड सेंटर भी कहा जाता है। इस पर परमाणु हमले का भी असर नहीं होता।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version