Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची, धनबाद, जमशेदपुर और दुमका समेत कई जिलों में विरोध
    Jharkhand Top News

    रांची, धनबाद, जमशेदपुर और दुमका समेत कई जिलों में विरोध

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 3, 2020Updated:June 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य सरकार ने कई सेक्टरों में व्यापार की अनुमति दे दी है। लेकिन गारमेंट और जूता कारोबारियों को फिलहाल दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी गयी है। इससे दुकानदारों में आक्रोश है। इसे लेकर रांची, दुमका, धनबाद और जमशेदपुर समेत अन्य जिलों में दुकानदारों ने सड़क पर उतर कर विरोध जताया। जूता-चप्पल और कपड़ा दुकानदार दुकानों को खोलने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे तथा नाराजगी जतायी। दुकानदारों का कहना है कि दो महीने से कारोबार बंद है। अगर दुकानें नहीं खुलेंगी तो परिवार कैसे चलेगा। दुकान का किराया और दुकान के स्टाफ को वेतन कैसे देंगे। बता दें कि द अनलॉक-1 में राज्य में कपड़ा और जूता-चप्पल की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किया गया है।

    दुकानें नहीं खुलेंगी तो वेतन कहां से देंगे
    राजधानी रांची के दुकानदारों का कहना है कि कपड़ा व्यवसाय को नजरअंदाज किया जा रहा है। बुनियादी चीजों कपड़े, रेडिमेड, जूते और टेलरों को नजरअंदाज कर विलासिता की चीजों को अहमियत दी गयी है। कपड़ा उद्योग से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े 20 लाख कामगार प्रभावित हैं। कर्मचारियों को कौन वेतन देगा। पिछले 71 दिनों से व्यवसाय पूरी तरह ठप रहने से व्यापारी और कर्मचारी परेशान हैं।

    दुमका में मुख्य सड़क जाम किया
    दुमका के मुख्य मार्ग पर दुकानदारों ने इकट्ठा होकर दुकानों को खोलने की मांग की और फैसले का विरोध किया। उन्होंने शहर के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। उन्होंने दुकान खोलने की झारखंड सरकार से अनुमति मांगी। इस दौरान दुकानदारों ने नारेबाजी भी की।

    धनबाद-जमशेदपुर में भी दुकानदारों में रोष
    धनबाद के हीरापुर के कपड़ा और जूता-चप्पल के दुकानदारों ने इस फैसले का विरोध किया। विरोध करने वालों में कॉस्मेटिक दुकान, गिफ्ट खिलौना दुकान, गिफ्ट दुकान, टेलर दुकान संचालक भी शामिल हुए। वहीं, जमशेदपुर के साकची बाजार में कपड़ा दुकानदारों ने दुकानों के सामने खड़े होकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि इस फैसले ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है।

    Dhanbad Jamshedpur and Dumka Protests in several districts including Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में अब राजनीतिक गतिविधियों के अनलॉक होने की बारी
    Next Article अब किडनी संबंधी रोग का रिम्स में इलाज
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version