बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड पर मुंबई पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। ऐसे में अब एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के साइकैट्रिस्ट केसरी चावड़ा से पूछताछ की है। डॉक्टर ने अपने स्टेटमेंट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बीते 14 जून को सुशांत ने ब्रांदा वाले घर में फांसी लगातर आत्महत्या कर ली थी। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि सुशांत ने ऐसा क्यों किया। पुलिस इस बारे में परिवार, दोस्त और जानकारों से पूछताछ कर रही है।

मुंबई पुलिस को दिए बयान में केसरी चावड़ा ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत को एक्स-गर्लफ्रेंड और ‘पवित्र रिश्ता’ को-स्टार अंकिता लोखंडे के साथ अलग होने का पछतावा था। वह इसे लेकर थोड़े परेशान रहने लगे थे। अंकिता से अलग होने के बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा फिर वह थोड़े डिस्टर्ब रहने लगे थे। उस समय कृति सैनन ने उनकी लाइफ में एंट्री ली। लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक चल नहीं पाया।

डॉक्टर ने आगे बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था। उन्हें नींद न आने की समस्या होने लगी थी और अजीबो-गरीब आवाजें सुनाई देती थीं। इस दौरान सुशांत अपने डॉक्टर से 3 बार मिले थे।

डॉक्टर ने बताया कि सुशांत ने उनसे रिया चक्रवर्ती को लेकर भी खुलकर बात की थी। उनका कहना है कि रिया और वह एक कॉमन फ्रेंड के चलते मिले थे। पहले रिया वर्सोवा में अपनी एक दोस्त के साथ रहती थीं लेकिन बाद में वह सुशांत के घर पर आकर रहने लगीं। सुशांत रिया के व्यहवार से खुश नहीं थे। दोनों एक साथ घूमने भी गए लेकिन रिया छोटी-छोटी बातों पर लड़ती रहती थीं। रिया चक्रवर्ती नहीं चाहती थी कि सुशांत रिलेशनशिप से जुड़ा कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर करें और अगर वह ऐसा करते थे तो रिया उनसे तुरंत पोस्ट डिलीट करने के लिए भी कहती थीं। इन बातों से सुशांत और भी परेशान रहने लगे थे. सुशांत सिंह राजपूत को अहसास हो चुका था कि अंकिता ही एक ऐसी लड़की थी जिन्होंने उनसे सच्चे दिल से प्यार किया था। डॉक्टर ने पुलिस को बताया है कि वह बार-बार यही कहते थे कि अंकिता से ब्रेकअप करके उन्होंने बड़ी भूल कर दी है। अकसर सुशांत अंकिता को याद करते थे। साथ ही डॉक्टर का यह भी कहना है कि उनका दिमाग बाइपोलर था और वह हर एक चीज को कई एंगल से सोचते थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version