Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»राहुल से संवाद में निकोलस बर्न्स बोले, कोरोना संकट के समय जी-20 देशों का एक मंच पर न आना दुखद
    राजनीति

    राहुल से संवाद में निकोलस बर्न्स बोले, कोरोना संकट के समय जी-20 देशों का एक मंच पर न आना दुखद

    sonu kumarBy sonu kumarJune 12, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पूर्व अमेरिकी राजनयिक निकोलस बर्न्स से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। कोविड-19 के संक्रमण और उससे निपटने की दिशा में दोनों देशों के प्रयासों के साथ अमेरिका में वर्तमान के हालातों पर चर्चा हुई।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कोरोना संकट की घड़ी में भारत और अमेरिका के परस्पर संबंधों के बारे में पूछे जाने पर निकोलस बर्न्स ने कहा कि जी-20 देशों को इस संकट में साथ आना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप और शिंजो आबे जैसे नेता एक मंच पर नहीं आ सके। ट्रंप अमेरिका को अकेले आगे ले जाना चाहते हैं और जिनपिंग उनसे लड़ना चाहते हैं।

    राहुल गांधी ने पूछा कि क्या दुनिया का शक्ति संतुलन बदलने वाला है? इस पर अमेरिकी विशेषज्ञ ने कहा कि हर ओर यही बात चल रही है कि चीन जीत रहा है लेकिन ऐसा है नहीं। चीन बढ़ोतरी कर रहा है लेकिन अमेरिका उससे कहीं आगे हैं। चीन का नेतृत्व भयभीत है क्योंकि वहां लोकतंत्र नहीं है। जबकि भारत और अमेरिका लोकतंत्र के चैंपियन हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक बात अमेरिका-रूस-भारत-चीन जैसे देशों के एक साथ होने का है तो हमने अबतक क्लामेट चेंज जैसे बड़े मसलों को अलग रखा है। लेकिन अब एक ग्लोबल राजनीति को लेकर बात करनी होगी क्योंकि कुछ मुद्दे ऐसे आएंगे जहां पर हर किसी का साथ आना जरूरी है। कोरोना महामारी जैसी समस्या उन्हीं का एक भाग है। उन्होंने कहा पिछले 17 साल में कई तरह की बीमारियां दुनिया में सामने आई हैं लेकिन देश साथ नहीं आए, अगर आगे भी यही हाल रहा तो फिर किसी से लड़ने या प्रतिस्पर्धा के लिए कोई बचेगा ही नहीं।

    अमेरिका में काले लोगों के प्रदर्शन और हिंसा के विषय से बात की शुरुआत करते हुए राहुल ने पूछा कि अमेरिका में अभी के हालात इतने बिगड़े क्यों हैं? इस पर निकोलस बर्न्स ने कहा कि अमेरिका में यह दिक्कत रही है। पहले से अफ्रीकी-अमेरिकी लोगों के बीच खींचतान रही है। उन्होंने कहा कि वैसे तो लोकतंत्र में प्रदर्शन करना गलत नहीं है लेकिन राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प इसे गलत समझते हैं। वहीं राहुल द्वारा भारत व अमेरिका दोनों को ही सहिष्णु देश तथा नए आइडिया को समझने का परिचायक बताने पर अमेरिकी विशेषज्ञ ने कहा कि आज अमेरिका के लगभग हर शहर में इस तरह का प्रदर्शन हो रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए मायने रखता है। भारत में भी यही है, वहां भी लोकतंत्र है और लंबे संघर्ष के बाद आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अमेरिका का लोकतंत्र फिर मजबूत होगा।

    भारत और अमेरिका में वर्तमान हालात को देखते हुए राहुल ने कहा कि जो लोग धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं, वहीं खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं। इस पर निकोलस बर्न्स ने कहा कि मुझे लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप बिल्कुल ऐसे ही हैं, वो सोचते हैं कि वो सबकुछ ठीक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोगों को प्रदर्शन का हक है लेकिन सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र को चुनौती दे रहे हैं।

    दोनों देशों के बीच बेहतर रिश्ते की जगह अब सिर्फ व्यापार महत्व रखता है, इस पर बर्न्स ने कहा कि हमारे देश में दोनों पार्टियां बहुत कम एक विचार पर आती हैं लेकिन अमेरिका हमेशा से ही भारत के साथ रहा है। दोनों देशों के बीच सबसे बेहतरीन संबंध लोगों के बीच हैं, जो देशों को साथ लाते हैं। आज भारतीय अमेरिकी लोग हमारे देश में हर जगह हैं, यही देश की खासियत है। उन्होंने कहा कि जहां तक भविष्य की बात है तो दोनों देशों के सैन्य रिश्ते काफी मजबूत हैं, फिर चाहे थल हो या फिर वायुसेना। हालांकि उन्होंने दोनों देशों में लोगों के आने-जाने पर सख्ती कम करने की सलाह दी। एच1बी वीजा पर काम करते हुए इसके नियमों को आसान बनाया जा सकता है।

    उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी इन दिनों देश की अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार विशेषज्ञों से संवाद कर रहे हैं। अमेरिका के पूर्व विदेश उपमंत्री निकोलस बर्न्स से पहले उन्होंने कोरोना संकट से निपटने के तरीकों को लेकर हेल्थ स्पेशलिस्ट आशीष झा, स्वीडिश महामारी विशेषज्ञ जोहान गिसेक, अर्थशास्त्री रघुराम राजन और नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी से बातचीत कर चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनड्डा ने केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को दी जन्मदिन की बधाई
    Next Article जब सैफ से शादी पर करीना ने किया था खुलासा, सबने कहा था- पछताओगी, क्योंकि वह…
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version