Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रवासी का दर्द : मोदी सरकार ट्रेन नहीं चलाती तो मुम्बई में भूख से मर जाते सैकड़ों लोग
    देश

    प्रवासी का दर्द : मोदी सरकार ट्रेन नहीं चलाती तो मुम्बई में भूख से मर जाते सैकड़ों लोग

    sonu kumarBy sonu kumarJune 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    बछवाड़ा दियारा का इलाका शुरू से ही दुरुह रहा है। जितनी भी सरकारें आई किसी ने यहां के समग्र विकास के बारे में नहीं सोचा। नतीजतन 90 के दशक में लोगों का यहां से पलायन शुरू हुआ। हजारों लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। बड़ी संख्या में लोग मुंबई गए और वहीं मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करने लगे। रामसूरत राय ने भी 2018 में मुंबई का रुख किया था। जाते वक्त उन्होंने सोचा भी नहीं था कि देश की आर्थिक राजधानी में भूखा रहना पड़ेगा। वह तो भला हो मोदी सरकार का जिसने स्पेशल ट्रेन चलाकर एक महीने की जलालत और चार दिन की भूख से रामसूरत जैसों को निजात दिलाई। अब रामसूरत घर पर खेती-बाड़ी में लगे हैं।
    2018 के अगस्त में रामसूरत गए तो गांव के अन्य सहयोगियों की मदद से एक टैक्सी लेकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्टेशन के आसपास चलाने लगे। करीब छह महीना तक टैक्सी चलाने के दौरान फरवरी 2019 में एक जूट फैक्ट्री के मालिक से परिचय हो गया और उसने अपने यहां काम पर रख लिया। रामसूरत का काम था मालिक के बच्चों को स्कूल पहुंचाना-लाना और बचे समय में फैक्ट्री के कुछ छोटे-मोटे काम में मदद करना। 14 हजार महीना वेतन मिलता था, दिन मजे से गुजरने लगे। मकान किराया में तीन हजार तथा खाना और अन्य में पांच हजार रुपया महीना खर्च होता था। शेष बचा छह हजार प्रत्येक माह नियमित तरीके से वह अपने घर भेजते थे, तो घर के लोग भी सुखपूर्वक अपना जीवन यापन कर रहे थे। रोज घर वालों से बातचीत होती थी, उन्होंने प्लान बनाया था कि 2021 के होली में घर जाएंगे। तब तक कुछ पैसा जमा हो जाएगा तो गांव में जाकर एक किराना दुकान खोलेंगे तथा उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करेंगे, दुकान से बचे समय में खेती होगी। लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना ने उनके सभी अरमानों पर पानी फेर दिया।
    लॉकडाउन के बाद फैक्ट्री बंद हो गया। मुंबई और बिहार में जब कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या बढ़ने लगी तो मालिक ने घर जाने को कह दिया। लोकमान्य तिलक टर्मिनल के पीछे जहां किराए के मकान में रहते थे, संक्रमण के डर से मकान मालिक ने घर जाने की सलाह दी। न साधन की व्यवस्था, ना ही रोजी-रोजगार और ना ही भूख का कुछ इलाज.. आखिरकार केंद्र सरकार ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलवाई तो उन्होंने घर जाने का जुगाड़ लगाया और चल पड़े अपने गांव की ओर। गांव आए तो खेती किसानी में जुट गए। रामसूरत ने बताया कि मुंबई में एक तो सरकार और दूसरे स्थानीय मराठी लोग पहले भी बुरा बर्ताव करते थे लेकिन लॉकडाउन होने के बाद बिहारियों पर शामत आ गई। जिस बिहार के श्रम शक्ति से मुंबई चमकता है उसे वह काफी जलालत झेलनी पड़ी।
    वहां की सरकार ने कोई मदद नहीं किया लेकिन नरेन्द्र मोदी की सरकार ने मजदूरों के दुख-दर्द को समझा और स्पेशल ट्रेन चलाई। ट्रेन नहीं चलती तो मुंबई में बिहार के सैकड़ों लोग भूख से मर जाते। मोदी सरकार ने ट्रेन चलाकर हम लोगों को घर वापस पहुंचा दिया। अब कुछ काम का जुगाड़ हो जाए तो भाड़ में जाए मुंबई।
    मैट्रिक पास रामसूरत कहते हैं कि बिहार को बर्बाद करने में कुछ राजनीतिक दल का अहम योगदान है। जो बिहार को जाति के नाम पर घसीटा चला गया और बिहार का स्वर्णिम इतिहास बस देखता और देखता रह गया। यहां बस रह गया तो अपराध, अपराधी और अपहरण। जिसके कारण यहां के उद्योग बंद और लोग बेरोजगार होकर दूसरे प्रदेश चले गए। तब से आज तक हर बिहारी गाली सुनकर, मार खाकर अपनों से दूर अलग जा रहा है ताकि उसका परिवार भूख से न मरे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रशिक्षण के वक्त पाइलट ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत
    Next Article लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है भाव
    sonu kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version