Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»सीएम शिवराज पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- खुद स्वीकारी षड्यंत्र कर कांग्रेस सरकार गिराने की बात
    राजनीति

    सीएम शिवराज पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- खुद स्वीकारी षड्यंत्र कर कांग्रेस सरकार गिराने की बात

    sonu kumarBy sonu kumarJune 10, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के मिलकर कांग्रेस की सरकार गिराने के बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। मप्र कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस शुरू से ही यह आरोप लगा रही थी और अब सीएम ने स्वयं इस बात की पुष्टि कर दी है।
    नरेंद्र सलूजा ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस शुरू से ही यह आरोप लगा रही है कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को भाजपा ने साजिश व षड्यंत्र रच गिराया है। उन्होंने कहा कि चाहे किसानों की कर्ज माफी की बात हो, युवाओं को रोजगार देने की हो, महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा देने की बात हो कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार जन हितैषी कार्य कर रही थी। इन सब बातों से भाजपा को यह भय सता रहा था कि यदि कमलनाथ सरकार इसी प्रकार निरंतर जन हितैषी कार्य करती रही तो कई वर्षों तक भाजपा का प्रदेश में सत्ता में वापस लौटना नामुमकिन है, इसलिए एक स्थिर, जनादेश प्राप्त, पूर्ण बहुमत की सरकार को जानबूझकर षड्यंत्र रच गिराया गया।
    सलूजा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शुरू से ही कांग्रेस के इन आरोपों को नकारती रही। जबकि पूरे प्रदेश ने देखा कि जो विधायक बेंगलुरु में बंधक बनाए गए थे, उनके साथ भाजपा के नेता व विधायक मौजूद थे। उनकी तस्वीरें भी कई बार सामने आई लेकिन कल तो प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद इंदौर के रेसीडेंसी कोठी में सांवेर के कार्यकर्ताओं की एक बैठक में सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार कर कांग्रेस के उन आरोपों पर मोहर लगा दी है। सलूजा ने बताया कि शिवराज सिंह ने सांवेर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में अपने संबोधन में कहा कि ” हमारे केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर हमने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मिलकर सरकार गिराई क्योंकि हमारा शीर्ष नेतृत्व चाहता था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरे और सिंधिया के बगैर कांग्रेस की सरकार नहीं गिर सकती थी।
    उन्होंने कहा कि इससे इस बात की भी पुष्टि हो गई है भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी इस साजिश व षड्यंत्र में शामिल था और जानबूझकर कांग्रेस सरकार को गिराया गया और सरकार गिराने में सिंधिया की इसलिए मदद ली गई क्योंकि उनके बगैर सरकार गिर नहीं सकती थी। इसी से समझा जा सकता है कांग्रेस में कोई असंतोष नहीं था, सरकार के पास पूर्ण बहुमत था सिर्फ भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर व चाहने पर जानबूझकर षड्यंत्र व साजिश रच कर कांग्रेस की राज्य की लोकप्रिय सरकार को गिराया गया। शिवराज की इस स्वीकारोक्ति के बाद अब यह सच्चाई अब सभी के सामने आ चुकी है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसूखे पड़े रजवाहा, किसानों की नहीं हो पा रही धान की नर्सरी तैयार
    Next Article राहुल ने पूछा, चीन से सीमा विवाद पर प्रधानमंत्री क्यों चुप हैं?
    sonu kumar

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version